बलौदा बाजार- भाटापारा जिले में भाजपा महिला मोर्चा की मंडल स्तरीय बैठकों का हुआ शुभारंभ, जिले की महिला मोर्चा प्रभारी संगीता शर्मा एवं सह प्रभारी सुश्री सिद्धेश्वरी सिंह सक्ति ने करी सहभागिता
सक्ति- भारतीय जनता पार्टी महिला मोर्चा छत्तीसगढ़ प्रदेश संगठन के निर्देशानुसार बलौदा बाजार- भाटापारा जिले के मंडलों में महिला मोर्चा की संगठनात्मक बैठकों का शुभारंभ हो गया है
तथा 21 अक्टूबर को बलौदा बाजार- भाटापारा जिले के सरसींवा मंडल में महिला मोर्चा की बैठक आयोजित की गई, जिसमें जिले की महिला मोर्चा प्रभारी संगीता शर्मा, सह प्रभारी सुश्री सिद्धेश्वरी सिंह बिलाईगढ़ के पूर्व विधायक एवं भारतीय जनता पार्टी बलौदा बाजार भाटापारा जिले के अध्यक्ष डॉ. सनम जांगड़े प्रमुख रूप से मौजूद रहे
बैठक के दौरान महिला मोर्चा की जिला प्रभारी संगीता शर्मा एवं सह प्रभारी सुश्री सिद्धेश्वरी सिंह ने कहा कि छत्तीसगढ़ प्रदेश भारतीय जनता पार्टी संगठन द्वारा विगत दिनों नियमित रूप से संगठनात्मक कार्यक्रम बूथ स्तर पर किए जा रहे हैं, एवं छत्तीसगढ़ प्रदेश भाजपा महिला मोर्चा की प्रदेश अध्यक्ष शालिनी राजपूत के दिशा निर्देशन एवं मार्गदर्शन में महिला मोर्चा को भी प्रत्येक पोलिंग बूथों में सक्रियता के साथ अपनी टीम का गठन कर हमें कार्य करना है
इस दौरान जिले की सह प्रभारी सुश्री सिद्धेश्वरी सिंह ने कहा कि आज केंद्र सरकार के प्रधानमंत्री एवं हम सभी के मुखिया नरेंद्र मोदी ने पूरे देश में कोविड-19 के टीकाकरण में 100 करोड़ टीकाकरण की सीमा को पार किया है, जो कि पूरी दुनिया के लिए एक बहुत बड़ी उपलब्धि एवं सफलता है, कि भारत देश में इतने अल्प समय में ही 100 करोड़ का वैक्सीनेशन किया है, सिद्धेश्वरी सिंह ने कहा कि आज हम सभी को प्रत्येक वैक्सीनेशन सेंटर में इस 100 करोड़ की टीकाकरण की उपलब्धि को लोगों को बताते हुए और अधिक जागरूकता के साथ टीकाकरण को बढ़ावा देना है
कार्यक्रम को पूर्व विधायक एवं भाजपा जिला अध्यक्ष डॉ सनम जांगड़े एवं भाजपा महिला मोर्चा बलौदा बाजार भाटापारा जिला अध्यक्ष सुलोचना यादव ने भी संबोधित करते हुए कहा कि भारतीय जनता पार्टी जो कहती है वह करके दिखाती है, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में आज पूरा देश प्रगति के पथ पर अग्रसर है,कोविड काल में भी भारत ने चुनौतियों का सामना करते हुए आगे बढ़कर देश के लिए काम किया है, बैठक के दौरान काफी संख्या में मंडल के पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता मौजूद रहे
जिसमें प्रमुख रुप से छत्तीसगढ़ प्रदेश भाजपा महिला मोर्चा से जिले की प्रभारी संगीता शर्मा, सह प्रभारी सुश्री सिद्धेश्वरी सिंह, भाजपा महिला मोर्चा जिला अध्यक्ष सुलोचना यादव,महिला मोर्चा सरसींवा मंडल अध्यक्ष ललिता निराला, महिला मोर्चा की प्रदेश मंत्री श्याम बाई साहू, महिला मोर्चा जिला महामंत्री सत्यभामा साहू,भाजपा जिला उपाध्यक्ष द्वारिका प्रसाद साहू, जांजगीर-चांपा महिला मोर्चा की जिले की मीडिया प्रभारी अनीता गोपाल, सहित काफी संख्या में महिला मोर्चा की बहने उपस्थित थी
More Stories
एस्सेल माइनिंग की दो कोयला खदानों को निष्पादित करने में भारत में इस वर्ष कोयले की कमी हो जाएगी
ओपी जिंदल विश्वविद्यालय में स्मार्ट इंडिया हैकथॉन-2023
युवाओं को दरकिनार करना लोकसभा चुनाव में भी पड़ सकता कांग्रेस पर भारी – अतुल मलिकराम (राजनीतिक रणनीतिकार)