टोक्यो @cgpioneer.in
पिछले रियो ओलम्पिक की रजत विजेता और मौजूदा विश्व चैंपियन भारत की पीवी सिंधू ने शानदार प्रदर्शन करते हुए चीन की ही बिंग जियाओ को रविवार को 21-13, 21-15 से हराकर बैडमिंटन एकल प्रतियोगिता में कांस्य पदक जीत लिया और इसके साथ ही उन्होंने भारत को इन टोक्यो ओलम्पिक खेलों में तीसरा पदक दिला दिया। सिंधू इसके साथ ही ओलम्पिक में लगातार दो पदक जीतने वाली देश की दूसरी खिलाड़ी बन गयी हैं। इससे पहले यह उपलब्धि पहलवान सुशील कुमार को हासिल थी जिन्होंने 2008 में बीजिंग ओलम्पिक में कांस्य और 2012 के लंदन ओलम्पिक में रजत पदक जीता था। सिंधू ने 2016 में रजत पदक जीता था और इस टोक्यो ओलम्पिक में कांस्य पदक जीता।
सिर्फ 52 मिनट में सिंधु ने मैच जीता
पहले गेम में सिंधु ने बेहतरीन शुरुआत करते हुए 4-0 की बढ़त बना ली थी। इसके बाद जियाओ ने वापसी करते हुए 5-5 की बराबरी कर ली। फिर पहले गेम के हाफ को सिंधु ने शानदार शॉट्स लगाते हुए 11-8 से अंत किया। इसके बाद सिंधु ने अपनी बढ़त को कम नहीं होने दिया। सिर्फ 23 मिनट में भारतीय स्टार शटलर ने पहला गेम अपने नाम किया। दूसरे गेम में भी सिंधु ने बेहतरीन शुरुआत करते हुए गेम 11-8 से आगे हो गईं। हालांकि चीनी खिलाड़ी ने लगातार 3 पॉइंट अर्जित किए और स्कोर 11-11 से बराबर कर दिया। इसके बाद सिंधु ने स्मैश और लॉन्ग शॉट का बेहतरीन इस्तेमाल करते हुए 4 पॉइंट बनाए और स्कोर 15-11 कर दिया। इसके बाद जियाओ सिर्फ 4 पॉइंट बना सकीं और सिंधु ने 6 पॉइंट बनाकर दूसरा गेम और ब्रॉन्ज मेडल अपने नाम किया। सिंधु ने ये गेम महज 29 मिनट में जीता।
More Stories
भारतीय महिला टीम के साथ टी20I सीरीज खेलने इंडिया आएगी ऑस्ट्रेलिया, दिसंबर में होगा मैच
हौसलों के आगे हारी शारीरिक क्षमता, ‘छत्तीसगढ़िया ओलंपिक’ में एक हाथ से खेलों में अपना हुनर दिखा रही हैं सरगीपाल की गुरबारी
36वें राष्ट्रीय खेल-2022 हुए राष्ट्रीय खेल में दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे बिलासपुर की बॉक्सिंग पूनम मंदीप कौर ने स्वर्ण पदक जीता