नई दिल्ली @cgpioneer.in
मोदी कैबिनेट में शामिल हुए नए मंत्रियों ने अपना पदभार संभालना शुरू कर दिया है। अनुराग ठाकुर अश्विनी वैष्णव और मनसुख मंडाविया समेत कई मंत्रियों ने मंत्री के तौर पर अपना कार्यभार संभाल लिया है। बता दें कि बुधवार को हुए मोदी कैबिनेट की विस्तार में 36 नए मंत्रियों ने शपथ ली। इनमें से 28 राज्यमंत्री हैं। वहीं सात राज्यमंत्रियों को उनके प्रदर्शन के आधार पर प्रमोट किया गया है। इसके अलावा कैबिनेट में 15 नए चेहरों को शामिल किया गया है। अनुराग ठाकुर ने सूचना और प्रसारण मंत्री और अश्विनी वैष्णव ने रेल मंत्री के अलावा इलेक्ट्रॉनिक्स और सूचना प्रौद्योगिकी मंत्री के रूप में कार्यभार संभाल लिया है। वहीं मनसुख मंडाविया ने स्वास्थ्य और परिवार कल्याण मंत्री के रूप में कार्यभार संभाल लिया है। मंडाविया ने स्वास्थ्य मंत्री के रूप में कार्यभार संभालने के बाद अपने कार्यालय में पूजा की।
सिंधिया को मिला मंत्रालय- अश्निनी वैष्णव अब देश के नए रेल मंत्री होंगे। उन्हें आईटी मंत्री का अतिरिक्त प्रभार भी सौंपा गया है। उनके अलावा धर्मेंद्र प्रधान को अब शिक्षा मंत्री बना दिया गया है। प्रधान को कौशल विकास मंत्रालय की भी जि़म्मेदारी दी गई है.उनके अलावा ज्योतिरादित्य सिंधिया को सिविल एविएशन मंत्रालय सौंपा गया है।
किरण रिजिजू ने कानून मंत्री का पद संभाला- इसके अलावा केंद्रीय रेल राज्य मंत्री के तौर पर दर्शन विक्रम जरदोश और दानवे रावसाहेब दादाराव ने आज रेल भवन में पदभार संभाल किया। डॉ. भारती प्रवीण पवार ने स्वास्थ्य और परिवार कल्याण मंत्रालय में राज्य मंत्री के रूप में कार्यभार संभाला। इस्पात मंत्री रामचंद्र प्रसाद सिंह ने भी पदभार संभाल लिया। किरण रिजिजू ने कानून मंत्री और राजीव चंद्रशेखर ने इलेक्ट्रॉनिक्स और सूचना प्रौद्योगिकी मंत्रालय में राज्य मंत्री के रूप में कार्यभार संभाला लिया है।
जी किशन रेड्डी ने संस्कृति और पर्यटन मंत्री के रूप में कार्यभार संभाला- वहीं जी किशन रेड्डी ने संस्कृति और पर्यटन मंत्री के रूप में कार्यभार संभाला। पुरुषोत्तम रूपाला ने मत्स्य पालन, पशुपालन और डेयरी मंत्री के रूप में कार्यभार संभाला। मध्य प्रदेश सांसद वीरेंद्र कुमार ने सामाजिक न्याय और अधिकारिता मंत्रालय के राज्य मंत्री (रूशस्) के रूप में कार्यभार संभाला। नारायण राणे ने सूक्ष्म, लघु और मध्यम उद्यम मंत्री के रूप में कार्यभार संभाला।
हरदीप सिंह पुरी ने मंत्री के रूप में कार्यभार संभाला- पश्चिम बंगाल के अलीपुरद्वार से भाजपा सांसद जॉन बारला ने केंद्रीय अल्पसंख्यक मामलों के राज्य मंत्री के रूप में कार्यभार संभाला। जितेंद्र सिंह ने पृथ्वी विज्ञान मंत्रालय का कार्यभार संभाला। धर्मेंद्र प्रधान ने कौशल विकास और उद्यमिता मंत्री के रूप में कार्यभार संभाला। अजय भट्ट ने रक्षा मंत्रालय में राज्य मंत्री के रूप में कार्यभार संभाला। भाजपा के राज्यसभा सदस्य भूपेंद्र यादव ने गुरुवार को श्रम एवं रोजगार मंत्रालय और पर्यावरण, वन और जलवायु परिवर्तन मंत्रालय कार्यभार संभाला। हरदीप सिंह पुरी ने पेट्रोलियम और प्राकृतिक गैस मंत्री के रूप में कार्यभार संभाला।
More Stories
प्रधानमंत्री मोदी ने ईसा मसीह के बलिदान और सेवा को किया याद
रामनाथ कोविंद के सेवानिवृत्ति के बाद मिलेगी 2.5-लाख पेंशन
28-29 जुलाई को गुजरात, तमिलनाडु का दौरा करेंगे पीएम मोदी