बालोद- जिला जेल से एक बार फिर जेल प्रबंधन की बड़ी लापरवाही सामने आई है। यहां विभिन्न आपराधिक घटनाओं को अंजाम देने के मामले में सजा काट रहे कैदियों के बीच मारपीट हुई है। जिससे एक कैदी को चोट आई हैं। घटना मंगलवार दोपहर करीब 1 बजे की बताई जा रही है। घटना के बाद घायल कैदी को जिला अस्पताल में लाया गया। जहां उपचार करने के बाद उसे वापस जेल भेजा गया। जिला अस्पताल से मिली जानकारी के अनुसार विचाराधीन कैदी फगनू राम (38वर्ष) के सिर पर गम्भीर चोट आई थी। जिसका उपचार अस्पताल में किया गया। जानकारी के अनुसार दोपहर में खाना खाने के दौरान कुछ कैदियों के बीच मारपीट हुई थी। इस दौरान विचारधीन कैदी फगनू राम के सिर पर किसी दूसरे कैदी ने हमला कर दिया। जिसके बाद फगनू राम को लहूलुहान हालत में जिला अस्पताल में इलाज के लिए लाया गया। जहां उसे टांके भी लगे हैं। वही जेलर शोभारानी ने मामले में कहा कि घायल विचाराधीन कैदी मानसिक रोगी है। जिसका इलाज यहां चल रहा है। उसने अपने आप को खुद घायल किया हैं। मारपीट करने जैसी कोई घटना यहां नही हुई है।
More Stories
एस्सेल माइनिंग की दो कोयला खदानों को निष्पादित करने में भारत में इस वर्ष कोयले की कमी हो जाएगी
ओपी जिंदल विश्वविद्यालय में स्मार्ट इंडिया हैकथॉन-2023
युवाओं को दरकिनार करना लोकसभा चुनाव में भी पड़ सकता कांग्रेस पर भारी – अतुल मलिकराम (राजनीतिक रणनीतिकार)