May 19, 2024

किरन्दुल रिंग रोड न. 04 में युवा समिति द्वारा मनाया जा रहा है दुर्गोत्सव का महापर्व

किरन्दुल- किरंदुल रिंग रोड न. 04 पूजा पंडाल में नवदुर्गा युवा समिति द्वारा पूर्ण श्रद्धा एवं भक्ति भाव के साथ शारदीय नवरात्रि पर्व मनाया जा रहा है। अध्यक्ष संतोष रमैया सचिव राजेश बेहेरा ने कहा कि इस वर्ष युवा समिति द्वारा पांचवीं वर्ष दुर्गोत्सव मनाया जा रहा हैं।
पंडित चामेश्वर सिंह ने बताया कि शारदीय नवरात्र के तीसरे दिन माता रानी के तीसरे स्वरूप चंद्रघंटा का पूजन किया जाता है। देवी चंद्रघंटा के सिर पर घंटे के आकार का अर्धचंद्र नजर आता है।इसलिए भक्त उन्हें चंद्रघंटा कहकर बुलाते हैं। देवी चंद्रघंटा का वाहन सिंह होता है। मां की 10 भुजाएं, 3 आंखें, 8 हाथों में खड्ग, बाण आदि अस्त्र-शस्त्र हैं। इसके अलावा देवी मां अपने दो हाथों से अपने भक्तों को आशीष देती हैं।

Spread the love