May 19, 2024

मंत्री कवासी लखमा ने राष्ट्रपति उम्मीदवार द्रौपदी मुर्मू को लेकर दिया बड़ा बयान

रायपुर। एनडीए की राष्ट्रपति उम्मीदवार द्रौपदी मुर्मू के छत्‍तीसगढ़ दौरे से पहले छत्‍तीसगढ़ सरकार के मंत्री कवासी लखमा ने बड़ा बयान दिया है। मंत्री लखमा ने कहा, राष्ट्रपति का चुनाव दल से तय होता है। हमारे हाईकमान तय करते हैं। ये उनके पक्ष के आदिवासी हैं, हमारे पक्ष का कोई नहीं है। हमने समझदार, योग्य व्यक्ति को खड़ा किया है। राष्ट्रपति चुनाव काफी बड़े पद का चुनाव है। जरूरत पड़ी तो चुनाव के बाद बोलूंगा। उन्होंने किस तरह के प्रत्याशी को खड़ा किया है? आदिवासियों को ही खड़ा करना था तो राज्यपाल अनुसुइया उइके, केदार कश्यप और रामविचार नेताम को प्रत्याशी के तौर पर खड़ा करते तो हम आदिवासी लोग खुश हो जाते। लखमा ने कहा, एनडीए ने राष्ट्रपति पद के लिए किस तरह के प्रत्याशी को खड़ा किया है ये उनके आका जानें। मंत्री लखमा ने कहा, कानून को मानने वाले राष्ट्रपिता महात्मा गांधी के रास्ते पर चलते हैं। संविधान को नहीं मानने वाले लोग इस तरह की बातें करते हैं, यह डाक्टर रमन सिंह को शोभा नहीं देता। दरअसल, पूर्व मुख्‍यमंत्री डा रमन सिंह ने कहा था द्रौपदी मुर्मू को लेकर कांग्रेस पार्टी का भी समर्थन मांगेंगे।

Spread the love