July 11, 2025

महिलाओं के लिए आयोजित हुई विभिन्न प्रतिस्पर्धी

किरन्दुल फ़ुटबॉल ग्राउंड में छत्तीसगढ़ महिला फेडरेशन के तत्वावधान में आज नगर की महिलाओं के लिए विभिन्न प्रतिस्पर्धा का आयोजन किया गया।जिसमें 100 मीटर दौड़, सुई धागा 50 मीटर दौड़,चम्मच दौड़ 50 मीटर दौड़,म्यूजिकल चेयर रस्सा खींच शामिल है।पूर्व नगरपालिका अध्यक्ष अनिल राजी मोल ने कहा कि इस प्रतियोगिता में महिलाओं ने काफी बढ़ चढ़ कर हिस्सा लिया एवं विजयी प्रतिभागियों को 08 मार्च अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर के दिन पुरस्कृत किया जाएगा।

Spread the love