February 8, 2025

विधायक चंदेल, सांसद अजगल्ले, विधायक सौरभ, जिलाध्यक्ष चंद्रा के नेतृत्व में भाजपा ने किया चक्का जाम

राज्य सरकार की महंगाई को लेकर 20 नवंबर को जिला मुख्यालय जांजगीर के बीटीआई चौक में किया गया विशाल प्रदर्शन

सक्ती-छत्तीसगढ़ प्रदेश भारतीय जनता पार्टी के अहवान पर राज्य सरकार द्वारा पेट्रोल-डीजल में लगाये गये वैट को वापिस करने की मांग को लेकर भाजपा द्वारा 20 नवम्बर को जिला मुख्यालय जांजगीर नगर के बीटीआई चौक, नहर पुल के पास विशाल चक्का जाम का आयोजन किया गया। चक्का जाम का नेतृत्व भाजपा के प्रदेश महामंत्री एवं जांजगीर-चाम्पा क्षेत्र के विधायक नारायण चंदेल, क्षेत्रिय सांसद गुहाराम अजगल्ले, अकलतरा विधायक सौरभ सिंह, भाजपा जिलध्यक्ष कृष्णकांत चंद्रा ने किया। इस अवसर पर बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता व नागरिकों को सम्बोधित करते हुए भाजपा के प्रदेश महामंत्री, विधायक नारायण चंदेल ने कहा कि केन्द्र में बैठी हुई नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में चलने वाली केन्द्र सरकार ने पेट्रोल-डीजल के दामों में भारी कमी की है। इसके साथ ही देश के अधिकांश राज्यों में वहां के प्रदेश सरकार ने राज्य सरकार द्वारा लगाये गये वैट टैक्स को वापिस लिया है। अतः प्रदेश की कांग्रेस सरकार से मांग है कि पेट्रोल-डीजल पर जो वैट टैक्स लगाया गया है उसे तत्काल वापिस लिया जाय ताकि आम आदमी को सस्ते दर पर पेट्रोल-डीजल मिल सकें। आने वाले समय में अवैध रेत उत्तखनन पर और सिमेंट प्लांटों में बढ़े हुए सिमेंट के दामों को लेकर धरना दिया जायेगा। विधायक सौरभ सिंह ने सिमेंट के दामों में हो रहे निरंतर बढ़ोतरी को कांग्रेस सरकार का सांठ-गांठ बताया। जिलाध्यक्ष चंद्रा ने राज्य सरकार के वैट टैक्स को जोगियाकर टैक्स घोशित किया, सांसद अजगल्ले ने राज्य के कांग्रेस सरकार के नितियों की जमकर आलोचना करते हुए कहा कि इस राज्य में माफियाओं का बोल बाला है। उन्होंने राज्य सरकार द्वारा लगाये गये वैट टैक्स को वापिस लेने की मांग किया। प्रातः 11 बजे से दोप. 01.00 बजे तक भाजपा नेताओं व बड़ी संख्या में उपस्थित कार्यकर्ताओं ने चिलचिलाती धूप में जमीन पर बैठे रहे तथा छ.ग. के भूपेश सरकार के खिलाफ जमकर नारे-बाजी करते रहे। सभी लोगों ने भूपेश सरकार द्वारा लगाये गये वैट टैक्स को वापिस लेने की मांग की तथा सिमेंट के दामों में की गई बढ़ोतरी को अनुचित बताते हुए वापिस लेने की मांग करते रहे,इस अवसर पर पूर्व सांसद कमला पाटले, पूर्व मंत्री मेघाराम साहू, भाजपा प्र.का.समिति सदस्य ठा. प्रशात सिंह, गुलाब सिंह चंदेल, कार्तिकेष्वर स्वर्णकार, लीलाधर सुल्तानिया, भाजपा जिला महामंत्री पुरूशोत्तम शर्मा, भाजपा जिला उपाध्यक्ष विवेका गोपाल, नपाप उपाध्यक्ष एवं जांजगीर-नैला नगर मण्डल अध्यक्ष आशुतोश गोस्वमी, पूर्व नपाप अध्यक्ष मोतीलाल डहरिया, नपाप के पूर्व अध्यक्ष मालती देवी रात्रे, प्रदीप सराफ, भाजयुमों जिलाध्यक्ष मुकेश जायसवाल, महिला मोर्चा जिलाध्यक्ष  रजनी साहू, नंदनी राजवाड़े,  संतोषी दुबे, गौरी रानी गुईन, शैलेन्द्र पाण्डेय, शेखर चंदेल,आकाश सिंह, शिवचमन सिंह, अमर सुल्तानिया, भाजपा चाम्पा नगर मण्डल अध्यक्ष गणेश श्रीवास, नवागढ़ मण्डल अध्यक्ष जगदिश कशयप, जांजगीर-ग्रामीण मण्डल अध्यक्ष भुवनेष्वर साहू, अमित यादव, सुधिर झाझड़िया, हितेश यादव, पलाश चंदेल, विरेन्द्र शर्मा, दिनेश राठौर, मोहन यादव, निरंजन कोसले, समर्थ सिंह, नंदकिशोर राठौर, जितेन्द्र देवांगन, राजेन्द्र तिवारी, महावीर सोनी, गिरीश मोदी, अजीत गढ़वाल, मणीकांत अग्रवाल, रघुपाल सिंह, राजेष ढ़ोसले, प्रेमशकर थवाईत, गोलू यादव, लोकेष साहू, रितेश राठौर, सोनू यादव, गोलू दूबे, पुश्पेन्द्र निर्मलकर, विक्की सिंह, प्रीतम कष्यप, अनिता गुड्डू कहरा,  जानकी कहरा,  भुरी बाई सूर्यवंषी, डंकेष्वर यादव, नरेन्द्र साहू, सहित बड़ी संख्या में पूरे जिले से आये भाजपा के कार्यकर्ता, निर्वाचित जनप्रतिनिधि, युवामोर्चा, महिला मोर्चा सहित सभी मोर्चा के सभी पदाधिकारीगण, कार्यकर्तागण बड़ी संख्या में उपस्थित थे।

Spread the love