February 8, 2025

छत्तीसगढ़ शासन के दिशा निर्देशानुसार समस्त गोठनो में विधिवत हुई पूजा अर्चना

सक्ति-छत्तीसगढ़ शासन के निर्देशानुसार दिपावली के दूसरे दिन 5 नवंबर को शक्ति विकासखंड के गोठानो में गोवर्धन पूजा का आयोजन किया गया। गोबर और धान की बालियों को गोवर्धन का स्वरुप देकर पारम्परिक रूप से पूजा अर्चना किया गया, तथा गोवंश को भोजन कराया गया। इसी क्रम में ग्राम बहेरा सोनगुढ़ा के गोठान में गोवर्धन पूजा का आयोजन किया गया। यादव मुख्य कार्यपालन अधिकारी जनपद पंचायत सक्ती मुख्य अतिथि, तथा श्रीमती कौशिल्या कमलेश जनपद पंचायत सक्ती,लीलाधर राठोर सरपंच सोनगुढ़ा हरदयाल पटेल पूर्व जिला पंचायत सदस्य विशिष्ट अतिथि के रूप में उपस्थित थे, गोठान बहेरा में गोवर्धन पूजा पारम्परिक रूप से धूमधाम से मनाया गया। रंगोली प्रतियोगिता एवं कुर्सी दौड़ का आयोजन भी रखा गया था, जिसमें गांव के बालक बालिकाओं ने बढ़-चढ़कर कर हिस्सा लिया,मुख्य कार्यपालन अधिकारी ने अपने उद्बोधन में बताया कि गोठान में संचालित विभिन्न गतिविधियों से महिला समूहों की आय बढ़ी है। उनके द्वारा किसानों से गोठान के लिए पैरा दान करने की अपील की गई,कार्यक्रम को कोशिल्या कमलेश, हरदयाल पटेल, सरपंच सोनगुढ़ा के द्वारा भी संबोधित किया गया, आर. एल. पटेल वरिष्ठ कृषि विकास अधिकारी एवं  कंवर पशुचिकित्सा विभाग द्वारा विभाग द्वारा संचालित योजनाओं की जानकारी दी गई। पशु-चिकित्सा विभाग द्वारा बताया गया कि बहेरा गोठान में बकरी शेड बनाया गया है, जो पूरे छत्तीसगढ़ के गोठानो में प्रथम निर्माण है। इसे माडल शेड के रूप में अन्य गोठानो में भी बनाया जा रहा है,इस आयोजन में महिला स्व सहायता समूह के महिलाओं की तथा गांव के किसानों के साथ बालक बालिकाओं की सक्रिय भागीदारी रही है।

Spread the love