सक्ति- भारत स्काउट एंड गाइड जिला संघ जांजगीर चांपा का आपदा प्रबंधन एवं व्यक्तित्व विकास शिविर के तृतीय दिवस का कार्यक्रम 20 अक्टूबर को संपन्न हुआ है,भारत स्काउट्स एंड गाइड्स(छग)राज्य मुख्य आयुक्त विनोद सेवनलाल चंद्राकर, राज्य सचिव कैलाश सोनी, जिला मुख्य आयुक्त जांजगीर चांपा जितेन्द्रकुमार तिवारी ,जिला आयुक्त सह डीईओ जांजगीर दिनेश कुमार कौशिक के निर्देशानुसार संभाग स्तरीय आपदा प्रबंधन ,व्यक्तित्व विकास एवं साहसिक शिविर के तृतीय दिवस जय भारत इंग्लिश मीडियम स्कूल जांजगीर में संचालित गतिविधियों के अंतर्गत प्रातः कालीन बीपी सिक्स, फ्लैग होंस्टिंग एपीआर ओ भाग 2 एवं 3 रूल के अनुसार निर्धारित पाठ्यक्रम कोविड-19 जानकारी व प्रश्नोत्तरी, स्काउट गाइड का इतिहास,आधारभूत तत्व,आपदा प्रबंधन , यातायात विभाग जांजगीर से संदीप मित्तल ,नोहर लाल साहू ( सहायक उप निरीक्षक) अनिल कुर्रे सुमित श्रीवास ने विस्तार से यातायात नियम, सांकेतिक प्रतीक, दो पहिया, चार पहिया , ड्राईविंग लाइसेंस, वाहन बीमा प्रायोगात्मक, जिज्ञासा प्रश्नों का समाधान जानकारी, संचालक मंडल के सदस्यों द्वारा अपने अपने विषय (टॉपिक ) पर व्याख्यान,परिचर्चा, किया गया। संध्या कालीन सत्र में सभी शिवारार्थियों को जाजल्व देव की प्राचीन नगरी जांजगीर शहर में स्थित प्रसिद्ध विष्णु मंदिर एवं भीमा तालाब आदि ऐतिहासिक प्राचीन स्थल का भ्रमण कराया गया।रात्रि कालीन सत्र में शिविर विनोद कार्यक्रम के तहत् भूकंप, बादल का फटना, महामारी, बाढ़, चक्रवात आदि से संबंधित नाटक, गीत, समूह नृत्य, के साथ अभिनय किया गया जो कार्यक्रम के आकर्षण का केंद्र रहा। इस अवसर पर शिविर संचालक विकासतिवारी ,सहायक संचालक मोहनलाल कौशिक,सूरज कसार ,विजय यादव , कमलादपि गबेल, पुष्पा शांडिल्य। मोरध्वज सप्रे सहायक डीओसी, हरिशंकर वर्मा,मनोज कुमार ,प्रेमलता साहू विवेक व्रत उपाध्याय उमा महोबिया पूरन पटेल , एस सायतोडा ,जितेंद्र डड़सेना गणेशी सोनकर सर्विस रोवर रेंजर रोशन कश्यप राकेश ,सुरेश,शिव कुमारी, रंजीता इत्यादि ,,सेवा कार्य एवं स्कूल प्रबंधन का पूर्ण सहयोग मिल रहा है।
More Stories
एस्सेल माइनिंग की दो कोयला खदानों को निष्पादित करने में भारत में इस वर्ष कोयले की कमी हो जाएगी
ओपी जिंदल विश्वविद्यालय में स्मार्ट इंडिया हैकथॉन-2023
युवाओं को दरकिनार करना लोकसभा चुनाव में भी पड़ सकता कांग्रेस पर भारी – अतुल मलिकराम (राजनीतिक रणनीतिकार)