February 8, 2025

महिलाएं को मिल गया रोजगार, नीलू महिला स्व सहायता बुटीक दुकान से 50 महिलाएं बना रही है रोज जरूरतमंद सामग्री

दुर्ग

सिंधिया नगर में नीलू महिला स्व सहायता समूह की अध्यक्ष नीलू सिंह ने महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने की पहल की थी वो पूरा हो गया, इसके लिए सिंधिया नगर में महिला स्व सहायता समूह बुटीक दुकान को महिलाओं के हवाले कर दिया गया है.नीलू महीला स्व सहायता समूह की बैठक में महिलाओ ने अपना अपना कार्य शुरू किया जिसमें रक्षाबंधन के लिए डिजाइनिग राखी, ब्लाउज, सलवार, पटियाला सुट, गाऊन,पापड़ बड़ी और माक्स के अलावा अन्य सामग्री बनाकर के शहर और गांवों में जाकर सेल कर रही है। इससे महिलाएं अपने आप पर गर्व महसूस कर रही है।

नीलू स्व समूह की अध्यक्ष ने कहा है कि अब कोई गरीब महिलाएं बिचारी नहीं है औरत वो ताकत है जो कोई काम ठान लें उसे करके रहते है नीलू सिंह ने बताया कि महिला उत्थान की दिशा में एक बेहतरीन प्रयास है, नीलू महिला स्व-सहायता समूह के माध्यम से संचालित की गई है. इसे महिला उत्थान की दिशा में एक बेहतरीन प्रयास है जो मेरे समूह की 50 महिलाएं मेहनत और पूरे लगाने से कार्य कर रही है।

सिलाई के माध्यम से महिलाओं के लिए 10 सिलाई मशीन लाई गई है। जिससे महिलाएं, राखी, मास्क, सलवार सूट, पटियाला के ब्लाउज, गाउन समेत अन्य सिलाई कर गांवो में जाकर बेच रही है।

नीलू सिंह ने ये भी बताया कि वो शीघ्र पैड बनाने के लिए बड़ी मशीन की व्यवस्था की करेंगी। स्व सहायता समूह से महिलाएं आत्मनिर्भर बन गई है और आज सारी महिलाएं बहुत खुश है रोजगार पाकर।

Spread the love