मुख्यमंत्री से मैंने कर्ज माफ करने निवेदन किया और मंच में सहृदय खुश होकर उन्होंने पूरी बहनो का तीजा में उपहार स्वरुप कर्ज माफ करने की घोषणा कर दी: अनिला भेडिय़ाँ
बालोद
सोमवार को सीएम निवास में तीजा एवं पोला तिहार कार्यक्रम में शामिल होने के बाद महिला बाल विकास एवं समाज कल्याण मंत्री अनिला भेडिय़ाँ अपने गृह नगर डौंडीलोहारा पहुची। जहां उन्होंने पायनियर से खास चर्चा में बताया कि जब से हमारी कांग्रेस की सरकार बनी हैं। मुख्यमंत्री छत्तीसगढ़ की परंपरा, त्यौहार, संस्कृति सबको संजोकर रखने संवारने के लिए वो प्रथा चालू किये हैं और हर त्यौहार का आंनद लेते हैं। जनता के साथ मनाते हैं।
इसी तरह महिलाओं के लिए भी एक विशेष पर्व है तीजा। तीजा के पर्व के लिए मुख्यमंत्री खुद एक भाई बनकर पूरे प्रदेश की बहनों को अपने निवास में बुलाते हैं और उनके हिसाब से खेलकूद औऱ जो छत्तीसगढ़ के तीजा में पकवान हैं। कडुभात-करेला बनाने की प्रथा है। उन सबको निभाते हुए सभी बहनो को अपने तरफ से सुहाग और तीजा की साड़ी व बधाई देते हुए उनको अपने घर से बिदा करते हैं। क्योंकि सबको अपने मायके जाना होता है। हम सभी महिलाओं के लिए ये खुशी की बात है कि हमारे प्रदेश के मुखिया भूपेश बघेल सभी बहनों को सम्मानपूर्वक हर्षोउल्लास के साथ महिलाएं वहाँ इतना खुश होती हैं हर तरह के काम नाचना, खेलना, कूदना वहां हर तरह का काम करके आशीर्वाद लेकर खुश होकर वहां से जाते हैं।
3 प्रतिशत में हम ऋ ण देंगे : अनिला भेडिय़ाँ
मंत्री अनिला भेडिय़ाँ ने आगे कहा कि जो हम लोग महिलाओं और महिला कोष से स्व सहायता समूहों को 50 हजार देते थे उनका 1 लाख कर दिए हैं पहली बार में। दूसरे बार में 2 लाख से 4 लाख देने की घोषणा किये हैं। इतना ही नही पहले हमारे यहाँ 2 करोड़ ही महिला कोष में राशि होती थी। अब मुख्यमंत्री ने उसे 10 करोड़ कर दिया है। घोषणा के बाद 12 करोड़ 53 लाख 77 हजार 132 की ऋ ण माफी होगी। 6 लाख 4 हजार 89 समूह हैं, जो लाभान्वित होंगे। मंत्री भेडिय़ाँ ने कहा कि हमारे यहां एकल योजना होती है। उसमे हम लोग 6.5 प्रतिशत के ब्याज से उनको ऋ ण देते थे। तो उस ब्याज को कम करके 3 प्रतिशत में हम उनको ऋ ण देंगे। इस तरह हमारी महिला बहनो के लिए ये बहुत बड़ी सौगात है। मैं हमारी सभी बहनों की ओर से और पूरे प्रदेश की महिलाओं की ओर से मैं हमारे मुख्यमंत्री को बहुत बहुत धन्यवाद देना चाहूंगी।
बहनो का तीजा में उपहार स्वरुप कर्ज माफ करने की घोषणा की
महिला समूहों की ऋ णमाफी को लेकर डौंडीलोहारा विधानसभा की विधायिका एवं मंत्री अनिला भेडिय़ाँ ने कहा कि एक महिला होने के नाते और मेरे पास महिला बाल विकास और समाज कल्याण दोनों ऐसा विभाग है। जिसमे सेवा ही है। तो मैंने मुख्यमंत्री से निवेदन किया कि जैसे सभी किसानों का कर्ज माफ किये हैं। वैसे ही कोरोना काल में जो हमारी बहने अपना ऋ ण नहीं भुगतान कर पाई थीं। आर्थिक व्यवस्था उनकी गड़बड़ा गई थी। तो उसके कारण वो लोग थोड़ा कर्ज में डूबे हुए हैं। इसीलिए महिला स्व सहायता समूह के बहनों का कर्ज माफ करने मैंने निवेदन किया और मंच में सहृदय खुश होकर उन्होंने पूरी बहनो का तीजा में उपहार स्वरुप कर्ज माफ करने की घोषणा भी कर दी।
More Stories
एस्सेल माइनिंग की दो कोयला खदानों को निष्पादित करने में भारत में इस वर्ष कोयले की कमी हो जाएगी
ओपी जिंदल विश्वविद्यालय में स्मार्ट इंडिया हैकथॉन-2023
युवाओं को दरकिनार करना लोकसभा चुनाव में भी पड़ सकता कांग्रेस पर भारी – अतुल मलिकराम (राजनीतिक रणनीतिकार)