जशपुरनगर
जिला मुख्यालय के कॉलेज रोड स्थित पेट्रोल पंप के सामने ब्लॉक कांग्रेस जशपुर के सैंकड़ों कार्यकर्ताओं के द्वारा बढ़ती हुई महंगाई के खिलाफ जबरदस्त विरोध प्रदर्शन किया गया।
इस अवसर पर जशपुर ग्रामीण ब्लॉक अध्यक्ष मनमोहन भगत ने कहा कि देश में महंगाई चरम पर है और इस बढ़ती हुई महंगाई की मार से आम जनता गरीब मजदूर किसान सभी वर्ग के लोग तरस्त हैं। पेट्रोल-डीजल, सरसों तेल एवं अन्य खाद्य पदार्थों की कीमतों में बेतहाशा बढ़ोतरी कर केंद्र की मोदी सरकार आम जनता की कमर तोड़ दी। मोदी कहते थे कि अटल बिहारी बाजपेई महंगाई दर को जहां पर छोड़ कर गए थे वहां लाकर छोड़ दें मनमोहन सिंह, पर हमारी मांग है कि अटल तक तो नहीं पर मनमोहन सिंह जहाँ छोड़ कर गए थे वहां लाकर दिखाएं। इस अवसर पर मुख्य रुप से जिला महामंत्री संजीव भगत, प्रदेश सचिव अजय गुप्ता, ब्लॉक अध्यक्ष-सुरज चौरसिया,
ग्रामीण ब्लॉक अध्यक्ष मनमोहन भगत, ब्लॉक उपाध्यक्ष-राहुल गुप्ता। वरिष्ठ कांग्रेसी वासुदेव भगत, पूर्व नगर पालिका अध्यक्ष हिरुराम निकुंज, अजय टोप्पो, नौशाद आलम।
महिला कांग्रेस जिला महिला अध्यक्ष शहर किरण कांति सिंह, ब्लॉक अध्यक्ष महिला प्यारी कुजूर, उर्मिला भगत,सबनम खातून, युवा मज़दूर कांग्रेस शहर अध्यक्ष विवेक अग्रवाल। शहर उपाध्यक्ष चाँद खान। जिला अध्यक्ष अभिषेक सिंह जिला उपाध्यक्ष रमीज खान, युवक कांग्रेस से ब्लॉक अध्यक्ष साजिद इमाम, ब्लॉक महामंत्री सनी गुप्ता ब्लॉक कोषाध्यक्ष मजीद इमाम, गणेश गुप्ता, ब्लॉक महामंत्री दीपक भगत,आफताब खान,जिला सचिव युवा कांग्रेस रिजवी अंसारी, पिछड़ा वर्ग जिला सचिव लालू यादव,मनोज सोनी, अल्पसंख्यक ब्लॉक अध्यक्ष शोयब खान,नीलेश सिंह, ब्लॉक उपाध्यक्ष मंगल पांडे,प्रतीक सिंह, सैफ कुरैशी, शुभम नायक,अजमत खान,असलम खान,लकी आलम, महामंत्री विनोद भगत, सह कोषाध्यक्ष दिनेश भगत, संदीप गुप्ता, विष्णु चौहान, प्रभात चंद्र सन्यासी, नितेश, अजीत, राहुल चौरसिया, सिम्मी खलखो, विकास कुजूर, अभिषेक बड़ा, रामदेव नायक, कपिल देव भगत, गणेश राम, , मानंद विश्वकर्मा के साथ सभी प्रकोष्ठ के पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित थे।

More Stories
एस्सेल माइनिंग की दो कोयला खदानों को निष्पादित करने में भारत में इस वर्ष कोयले की कमी हो जाएगी
ओपी जिंदल विश्वविद्यालय में स्मार्ट इंडिया हैकथॉन-2023
युवाओं को दरकिनार करना लोकसभा चुनाव में भी पड़ सकता कांग्रेस पर भारी – अतुल मलिकराम (राजनीतिक रणनीतिकार)