May 19, 2024

उत्तराखंड में पुष्कर सिंह धामी आज लेंगे मुख्यमंत्री पद की शपथ

देहरादून @cgpioneer.in
उत्तराखंड के ग्याहरवें मुख्यमंत्री के रूप में पुष्कर सिंह धामी रविवार को शपथ लेंगे। आधिकारिक सूत्रों ने बताया कि भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के प्रदेश अध्यक्ष मदन कौशिक के नेतृत्व में एक प्रतिनिधि मंडल ने शनिवार को राज्यपाल बेबी रानी मौर्य को पत्र सौंप कर, खटीमा से विधायक पुष्कर सिंह धामी को विधान मंडल दल का नेता चुने जाने की जानकारी दी है। सूत्रों ने बताया कि श्री धामी कल राज्य के 11वें मुख्यमंत्री के रूप में पद एवं गोपनीयता की शपथ लेंगे। कल राज्य के नए सीएम के तौर पर शपथ लेंगे।
गरीब परिवार में जन्मे, सरकारी स्कूल में पढ़े- पुष्कर सिंह धामी उत्तराखंड में खटीमा विधानसभा से विधायक हैं। पुष्कर सिंह धामी का जन्म 16 सितंबर 1975 को पिथौरागढ के टुण्डी गांव में हुआ था। उनके पिता सैनिक थे। आर्थिक स्थिति कमजोर होने के बीच सरकारी स्कूलों से प्राथमिक शिक्षा ली। तीन बहनों के बाद घर का अकेला बेटा होने की वजह से परिवार की जिम्मेदारियां उन पर हमेशा बनी रही।
आरएसएस और कोश्यारी के करीबी हैं धामी- धामी को आरएसएस का करीबी माना जाता है। वे महाराष्ट्र के राज्यपाल भगत सिंह कोश्यारी के भी नजदीकी हैं। पुष्कर सिंह धामी के बारे में राजनीतिक जानकारों का कहना है कि यह एक ऐसा नाम है जो हमेशा विवादों से दूर रहा है। पुष्कर सिंह धामी भ्रष्टाचार जैसे मुद्दे पर काफी जोरशोर से आवाज उठाते रहे हैं। युवाओं के बीच पुष्कर सिंह धामी की अच्छी पकड़ मानी जाती है।

Spread the love