February 20, 2026

मुख्यमंत्री ने किया रामकथा अमृत पुस्तक का विमोचन

 

पायनियर संवाददाता-रायपुर

मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने अपने निवास कार्यालय में विश्व मत्स्य दिवस के मौके पर आयोजित छत्तीसगढ़ मछुआरा समाज के सम्मेलन में ”रामकथा अमृत” पुस्तक का विमोचन किया। इस पुस्तक के रचनाकार मिथलेश प्रकाश शर्मा हैं। इस अवसर पर कृषि एवं जल संसाधन मंत्री रविन्द्र चौबे, गृह मंत्री ताम्रध्वज साहू, संसदीय सचिव कुंवर सिंह निषाद, शकुंतला साहू और विकास उपाध्याय, छत्तीसगढ़ राज्य मछुआ कल्याण बोर्ड के अध्यक्ष एम.आर. निषाद, छत्तीसगढ़ राज्य खनिज विकास निगम के अध्यक्ष गिरीश देवांगन और पुस्तक के रचनाकार मिथलेश प्रकाश शर्मा उपस्थित थे।

 

Spread the love