नई दिल्ली @cgpioneer.in
कांग्रेस की उत्तर प्रदेश की प्रभारी महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा ने केन्द्र के कृषि कानूनों का विरोध कर रहे किसानों के आंदोलन को सही ठहराते हुए रविवार को कहा कि किसान देश का गौरव है और उनकी बात जरूर सुनी जानी चाहिए। वाड्रा ने उत्तर प्रदेश के मुजफ्फरनगर में चल रही किसान महापंचायत का समर्थन करते हुए कहा कि देश का किसान अपना हक मांगने की लड़ाई लड़ रहा है और किसी भी सरकार को उनकी हुंकार का जवाब अहंकार से नहीं देना चाहिए। उन्होंने ट्वीट किया, “किसान इस देश की आवाज हैं। किसान देश का गौरव हैं। किसानों की हुंकार के सामने किसी भी सत्ता का अहंकार नहीं चलता। खेती-किसानी को बचाने और अपनी मेहनत का हक मांगने की लड़ाई में पूरा देश किसानों के साथ है। मुजफ्फरनगर किसान महापंचायत। गौरतलब है कि इस महापंचायत में किसान नेता राकेश टिकैत ने कहा है कि जब तक तीनों कृषि विरोधी कानून वापस नहीं लिए जाते किसानों का धरना जारी रहेगा और वे घर नहीं लौटेंगे।
पिछले 9 महीनों से आंदोलनरत है किसान
कृषि कानूनों के विरोध में दिल्ली बार्डर पर किसान लगभग 09 महीने से आंदोलनरत हैं। वहीं, आज होने वाली किसान महापंचायत को देखते हुए पुलिस-प्रशासन भी सर्तक है और सुरक्षा के चाक चौबंद व्यवस्था की गई है। सुरक्षा के लिहाज के पुलिस बल के साथ ही अर्ध सैनिक बल भी तैनात किया गया है। सीसीटीवी और ड्रोन से भी महापंचायत की निगरानी की जाएगी। ट्रैफिक व्यवस्था सुचारु रहे इसके लिए पार्किंग की भी व्यवस्था की गई है। सीमाओं पर मजिस्ट्रेट के साथ पुलिसकर्मी भी तैनात हैं। वहीं, भारतीय किसान यूनियन के पदाधिकारियों का दावा है कि आज होने वाली किसान महापंचायत ऐतिहासिक होगी।
More Stories
युवाओं को दरकिनार करना लोकसभा चुनाव में भी पड़ सकता कांग्रेस पर भारी – अतुल मलिकराम (राजनीतिक रणनीतिकार)
एनएमडीसी ने राष्ट्रीय पीआर महोत्सव 2023 में किया शानदार प्रदर्शन
एनएमडीसी ने राष्ट्रीय पीआर महोत्सव 2023 में किया शानदार प्रदर्शन