कुम्हारी
नगरपालिका परिषद कुम्हारी क्षेत्रान्तर्गत विभिन्न स्थानों में बिना अनुमति अवैध रूप से लगाये गए होर्डिंग एवं बकाया राशि के नियमित भुगतान न करने वाले कंपनियों पर कार्यवाही किये जाने हेतु मुख्य नगरपालिका अधिकारी जीतेंद्र कुशवाहा के निर्देशानुसार नगरपालिका के राजस्व शाखा द्वारा सभी वार्डों में सर्वेक्षण कर विज्ञापन होर्डिंग की जानकारी एकत्रित की गई है।
सर्वे के दौरान पाया गया कि अधिकांश विज्ञापन बोर्ड में एडवरटाइजिंग कंपनी का नाम एवं संपर्क नंबर आदि अंकित नहीं है जिससे होर्डिंग की पहचान किया जाना संभव नही हो पा रहा है । अधिकांश होर्डिंग के अवैध होने एवं होर्डिंग की बकाया राशि नियमित रूप से जमा नही करने से निकाय के राजस्व आय की होने वाली क्षति को ध्यान में रखते हुए पालिका के द्वारा सभी होर्डिंग बोर्ड में नोटिस चिपका दिया गया है एवं पांच दिनों के भीतर जिन विज्ञापन बोर्ड की अनुमति पूर्व में ली गई है
उसकी बकाया राशि जमा कर नवीनीकरण करवाना आवश्यक है एवं अवैध रूप से लगाये गए होर्डिंग विज्ञापन बोर्ड को हटा लें अन्यथा नगरपालिका कार्यालय द्वारा अवैध होर्डिंग हटाने की कार्यवाही करते हुए जप्त किया जाएगा एवं सभी होर्डिंग कंपनियों को यह निर्देशित भी किया गया है कि वो अपने होर्डिंग एवं विज्ञापन बोर्ड में कंपनी का नाम व संपर्क नंबर अतिशीघ्र अंकित करवा लेवें जिससे विज्ञापन बोर्ड की पहचान की जा सके।

More Stories
एस्सेल माइनिंग की दो कोयला खदानों को निष्पादित करने में भारत में इस वर्ष कोयले की कमी हो जाएगी
ओपी जिंदल विश्वविद्यालय में स्मार्ट इंडिया हैकथॉन-2023
युवाओं को दरकिनार करना लोकसभा चुनाव में भी पड़ सकता कांग्रेस पर भारी – अतुल मलिकराम (राजनीतिक रणनीतिकार)