भाटापारा@thethinkmedia.com
पुलिस ने राधिका दुबे आत्महत्या प्रकरण में बडी कार्यवाही करते हुये तीन लोगो के विरूद्ध कडी कार्यवाही की है। 09 अप्रैल 2021 को भाटापारा निवासी राधिका दुबे पति राजिव दुबे ने कर्ज से परेशान होकर फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली थी जिस पर से पुलिस मर्ग कायम कर जांच कर रही थी। जांच पर पुलिस को पता चला की राधिका दुबे आर्थिक तंगी से गुजर रही थी और आपने घरेलु समस्याओ को दुर करने के लिए राधिका दुबे सुदखोरो के जांल मे फसती चली गई। साल दर साल लगातार लाखो रूपये का ब्याज पटाने के बाद भी राधिका दुबे का कर्ज सुर्पनखा के मुह की तरह बढता ही जा रहा था सुदखोरो की रोज रोज कि प्रताडना से तंग आकर एक लाचार महिला को आत्महत्या जैसा खौफनाक कदम उठाना पढा। आत्म्हत्या से राधिक दुबे तो जन जालो से मुक्त हो गई पंरतु सुदखोरो का मन इतने से भी नही भरा। सुदखोरी की तिरछी नजर परिवार के बाक़ी बचे सदस्यो पर पड गई और उन्होने राधिका दुबे के पति व माशुम बच्चे को पैसो के लिए प्रताडीत करना शुरू कर दिया। दबंग सुदखोरो के डर से बाप बेटा डरे सहमे घुट घुट कर जीने को मजबूर थे। आखिर पुलिस मे इस तरह के तथ्य पाये जाने थाना भाटापारा शहर 300/21 धारा 306, 34 भा.द.वि. 3,4 ऋणियो का संरक्षण अधिनियम के तहत अपराध पंजीबध्द कर विवेचना में लिया गया। प्रकरण के मुख्य आरोपी जितेंद्र शर्मा उर्फ जित्तू पिता स्व. विनोद शर्मा उम्र 34, पता नयापारा वार्ड, प्रभा साहू पति स्व. रूपेंद्र साहू, उम्र 41 वर्ष, पता श्याम प्रसाद मुखर्जी वार्ड, अंजना गुप्ता उर्फ अंजू पति संतोष गुप्ता उम्र 47 वर्ष, पता सुभाष वार्ड को गिरफ्तार किया गया।
More Stories
एस्सेल माइनिंग की दो कोयला खदानों को निष्पादित करने में भारत में इस वर्ष कोयले की कमी हो जाएगी
ओपी जिंदल विश्वविद्यालय में स्मार्ट इंडिया हैकथॉन-2023
युवाओं को दरकिनार करना लोकसभा चुनाव में भी पड़ सकता कांग्रेस पर भारी – अतुल मलिकराम (राजनीतिक रणनीतिकार)