रायपुर
छत्तीसगढ़ संयुक्त अनियमित कर्मचारियों ने सरकार के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है। अपनी 5 सूत्रीय मांगों को लेकर प्रदर्शन किया जा रहा है वहीं राजधानी रायपुर के बूढ़ातालाब धरना स्थल में कर्मचारी-अधिकारी इकठ्ठे होकर जल समाधि लेने निकले। लेकिन पुलिस उन्हें रोक लिया। जल समाधि नहीं ले पाए। इस दौरान पुलिस और कर्मचारियों के बीच झुमा झटकी हुई।
आपको बता दें कि सरकारी कर्मचारी अपनी मांगों को लेकर 6 अगस्त से लगातार आंदोलन कर रहे हैं। लेकिन इनकी मांगों पर सरकार मुहर नहीं लगा रही है। जिससे कर्मचारी जल समाधि लेने के लिए मजबूर हुए। कर्मचारियों ने कहा कि सरकार अगर हमारे पक्ष में फैसला नहीं लिया है। इसको लेकर आज हम जल समाधि लेने निकले ह। जिसमें प्रदेश भर के लगभग 2 हजार से ज्यादा महिला और पुरुष कर्मचारी शामिल है। प्रदर्शन करने वालों में मंत्रालय, एचडीओ बिल्डिंग, परिचारिका संघ, तृतीय और चतुर्थ वर्ग कर्मचारी संघ शामिल हैं। कर्मचारियों ने केंद्र सरकार के बराबर महंगाई भत्ता समेत नियमितीकरण सहित 5 सूत्रीय मांगे शामिल है।
कर्मचारी नेताओं का कहना है कि उनकी मांग सरकार के घोषणा पत्र में शामिल थीं। इसके बावजूद वादाखिलाफ ी हो रही है। वहीं छत्तीसगढ़ संयुक्त अनियमित कर्मचारी महासंघ के प्रदेश अध्यक्ष रवि गड़पांडे ने कहा कि शोषित पीडि़त अनियमित कर्मचारियों का 10 दिन में पूरे किए जाने वाले नियमितीकरण के वादे का इंतजार पिछले 962 दिनों से कर रहा है।
कोरोना काल में जहां अन्य राज्यों में अनियमित कर्मचारियों के लिए अनेक सरकारों ने योजनाएं लागू किया और सामाजिक तथा आर्थिक मदद पहुंचाया। वहीं प्रदेश कांग्रेस सरकार ने लाखों अनीमित कर्मियों को उनके हाल में ही जीने मरने के लिए छोड़ दिया है।
इससे अनियमित कर्मचारियों में काफ ी रोष उत्पन्न हो चुका है और आंदोलन के विकल्प की ओर बढ़ चला है। इसी कार्यक्रम में रायपुर राजधानी समेत समस्त 29 जिलों के प्रमुख एवं नदियों में जल समाधि लेने का प्रयास किया जा रहा है। परंतु पुलिस प्रशासन ने सफल होने नहीं दिया। इस दौरान मुख्यमंत्री के नाम का ज्ञापन प्रशासन को सौंपा गया।
More Stories
एस्सेल माइनिंग की दो कोयला खदानों को निष्पादित करने में भारत में इस वर्ष कोयले की कमी हो जाएगी
ओपी जिंदल विश्वविद्यालय में स्मार्ट इंडिया हैकथॉन-2023
युवाओं को दरकिनार करना लोकसभा चुनाव में भी पड़ सकता कांग्रेस पर भारी – अतुल मलिकराम (राजनीतिक रणनीतिकार)