July 2, 2025

दिल्ली से लौटते ही भाजपा पर बरसे सीएम भूपेश, कहा- ढाई-ढाई साल का कोई फॉर्मूला नहीं

रायपुर cgpioneer.in
भूपेश बघेल ने कहा भाजपा को अपनी गलती दूसरे पर मढऩे की आदत है। ताजा उदाहरण केंद्रीय मंत्रिमंडल में फेरबदल का है। लॉकडाउन तथा वैक्सीन लगाने के कार्य की जवाबदारी प्रधानमंत्री ने लिया। सारी बैठकें पीएम ने ली, टीका बाहर भेजने का निर्णय भी खुद उन्होंने लिया, और अब दोष दूसरों पर मढ़ते है। किसानों को रासायनिक खाद भी नहीं पहुंचा पा रही सरकार। गैर भाजपा शासित प्रदेशों में केंद्र सरकार के द्वारा भेदभाव किया जा रहा है। हमें जितनी वैक्सीन दी गई हमने लगवा दी अब मध्यप्रदेश तथा अन्य राज्यों की तरह नकली वैक्सीन तथा रेडमेसिविर को नहीं लगाया जा सकता।
भूपेश बघेल ने अपने प्रवास की जानकारी देते हुए कहा कि एआईसीसी के निर्देश पर हिमांचल प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री वीरभद्र ङ्क्षसह की अत्येष्टि कार्यक्रम में शामिल होने गए थे। प्रियंका गांधी और पीएल पुनिया से औपचारिक मुलाकात की भी उन्होंने जानकारी दी।
हजार बार पूछने पर भी 2+२=4 ही होता है
दिल्ली से मुख्यमंत्री भूपेश बघेल तथा सीएम के दावेदार कहे जाने वाले मंत्री टीएस सिंहदेव एक साथ छत्तीसगढ़ पहुंचे जहां पर पत्रकारों ने फिर से ढाई-ढाई साल के मुख्यमंत्री को लेकर सवाल किया। जिस पर जवाब देते हुए सीएम बघेल ने कहा हाईकमान के कहने से जिम्मेदारी मिली, हाईकमान कहेगी तो हट भी जाएंगे। जो जिम्मेदारी दी गई है उसका निर्वहन किया जा रहा है। दो-दो हमेशा चार ही होता है सवाल चाहे एक बार किया जाए या हजार बार।

Spread the love