May 11, 2026

इनडोर स्टेडियम, गोबर खरीदी केंद्र में 15 महिलाओं की भर्ती की मांग

पायनियर संवाददाता-तिल्दा नेवरा

नगर पालिका अध्यछ लेमीछा गुरु डहरिया ने मंत्री शिव डहरिया से शहर में इनडोर स्टेडियम तथा गोबर खरीदी केंद्र में और 15 महिलाओं की भर्ती का मांग पार्षद देवदास टंडन ने 1.5 करोड़ की लागत से बन रहे अम्बेडकर भवन के बाउंड्री वाल की मांग रखी मंत्री शिव डहरिया ने सभी मांगो को पूरा किया और कहा की तिल्दा नेवरा विकास कार्यो के लिए पैसो की कभी कमी नहीं होगा जितना विकास करना है सभी मुख्यमंत्री भूपेश बघेल पूरा करेंगे धर्म गुरु राजगुरु बालदास साहेब जी ने 12 साल पहले को याद करते हुए कहा की आज फिर से समाज में वही एकता देखने को मिला सभी अतिथियों को स्मृति चिन्ह भेट किया गया 2करोड़ 88 लाख के विकास कार्यो का शिलान्यास किया कार्यक्रम में विधायक प्रमोद कुमार शर्मा राज्य सभा सांसद छाया वर्मा पूर्व विधायक जनक राम वर्मा उपस्थित थे सभी अतिथियों के स्वागत के लिए अखाड़ा दल एवं पंथी नृत्यों से किया गया ।
गुरु घासीदास बाबा जयंती भूमि पूजन एवं लोकार्पण कार्यक्रम के आदेशक एवं निर्देशन धर्म गुरु राजगुरु बालदास साहेब जी एवं युवराज गुरु खुशवंत साहेब के सानिध्य में गुरुद्वारा गार्डन के सामने तिल्दा नेवरा में अतिथियों का भव्य स्वागत किया गया तत्पश्चात धर्म गुरु राजगुरु बालदास साहेब जी पवित्र जैतखाम पर विधिवत पूजन कर पालो चढ़ाया। फिर घोड़ा गाड़ी में सवार हो कर दोनों गुरु बालदास साहेब जी एवं युवराज गुरु खुशवंत साहेब जी विशाल जनसमूह के साथ डी जे धुमाल पार्टी अखाड़ा दल एवं पंथी नृत्यों के साथ शहर के प्रमुख मार्गों में निकले है जहां पर जगह जगह उनका स्वागत किया जा रहा है। राधा कृष्ण मंदिर बनिया पारा में राजगुरु बालदास साहेब जी एवं युवराज गुरु खुशवंत साहेब को सत्यम केशरवानी अविनाश केशरवानी सौरभ केशरवानी गौरव अग्रवाल विक्की मनीष आदि के द्वारा आतिश बाजी के साथ फूल मालाओं पहना कर स्वागत किया गया एवं से दोनों गुरुजनो को फलों तौला गया तथा प्रसाद वितरण किया गया।
्र

Spread the love