जांजगीर-चांपा जिला भाजपा के अध्यक्ष होंगे गुलाब सिंह चंदेल, कृष्णकांत चंद्रा ने कहा– पूरी निष्ठा के साथ कार्य करते हुए शक्ति जिले की तीनों विधानसभा क्षेत्रों में लहराएंगे भाजपा का परचम
शक्ति जिले के पार्टी कार्यकर्ताओं में चंद्रा की नियुक्ति से प्रसन्नता की लहर , पार्टी कार्यकर्ताओं ने कहा- जुझारू एवं कर्मठ अध्यक्ष मिला है शक्ति जिले को
सक्ती– छत्तीसगढ़ प्रदेश भारतीय जनता पार्टी के अध्यक्ष अरुण साव ने 18 अक्टूबर को प्रदेश के 13 जिलों में नए जिला अध्यक्षों की नियुक्ति की है,जिसमें नवगठित शक्ति जिले के प्रथम भाजपा जिला अध्यक्ष के रूप में कृष्णकांत चंद्रा को बनाया गया है, तथा जांजगीर चांपा जिले का अध्यक्ष गुलाब सिंह चंदेल को बनाया गया है
ज्ञात हो कि वर्तमान में कृष्णकांत चंद्रा जांजगीर-चांपा जिले के अध्यक्ष के रूप में विगत 3 वर्षों से कार्य कर रहे थे तथा उनकी सक्रियता को देखते हुए पुनः पार्टी ने उन्हें नए शक्ति जिले की जिम्मेदारी सौंपी है, उक्त आशय का पत्र छत्तीसगढ़ प्रदेश भाजपा के महामंत्री एवं मुख्यालय प्रभारी केदार कश्यप द्वारा 18 अक्टूबर 2022 को जारी किया गया है, जिसमें रायपुर शहर जिला अध्यक्ष जयंती पटेल, भिलाई जिला अध्यक्ष बृजेश ब्रिजपुरिया, राजनांदगांव जिला अध्यक्ष रमेश पटेल, मोहला, मानपुर अंबागढ़ चौकी अध्यक्ष संजीव शाह, खैरागढ़ छुई खदान गंडई जिला अध्यक्ष धम्मन साहू, नारायणपुर जिला अध्यक्ष रूपसाय सलाम, सुकमा जिला अध्यक्ष धनीराम बारसे,सारंगढ़ जिला अध्यक्ष सुभाष जालान, जशपुर जिला अध्यक्ष सुनील गुप्ता, मनेंद्रगढ़ चिरमिरी भरतपुर जिला अध्यक्ष अनिल केशरवानी एवं कोरिया जिला अध्यक्ष कृष्ण बिहारी जायसवाल को बनाया गया है
तथा प्रदेश महामंत्री द्वारा जारी पत्र में उपरोक्त नियुक्तियों को तत्काल प्रभाव से लागू होने की बात कही है, वही शक्ति जिले का अध्यक्ष कृष्णकांत चंद्रा को बनाए जाने पर भारतीय जनता पार्टी शक्ति विधानसभा, जैजैपुर विधानसभा,एवं चंद्रपुर विधानसभा क्षेत्र के पार्टी कार्यकर्ताओं ने प्रसन्नता व्यक्त करते हुए उन्हें शुभकामनाएं प्रेषित की है, उल्लेखित हो कि भाजपा जांजगीर-चांपा जिले के अध्यक्ष रहते हुए कृष्णकांत चंद्रा ने पूरे कोविड-19 संक्रमण काल में भी सक्रियता के साथ जिले के 26 मंडलों में पार्टी कार्यक्रमों का क्रियान्वन किया था, साथ ही उनके नेतृत्व में जिले के 6 विधानसभा क्षेत्रों में संगठन का कार्य पूर्ण रूप से सक्रियता के साथ संपन्न हो रहा था, एवं अगस्त 2021 में शक्ति को नए जिले का दर्जा मिलने के बाद नए जिलाध्यक्ष की नियुक्ति को लेकर कयास लगाए जा रहे थे, किंतु पार्टी कार्यकर्ताओं द्वारा कृष्णकांत चंद्रा की सक्रियता को देखते हुए उन्हें ही शक्ति जिले के प्रथम जिलाध्यक्ष का गौरव मिलने की बात कही जा रही थी, तथा 18 अक्टूबर को हुई नए जिला अध्यक्ष की घोषणा से पार्टी कार्यकर्ताओं में भी प्रसन्नता व्याप्त है, तथा जिले के तीनों विधानसभा क्षेत्र के कार्यकर्ताओं ने कहा है कि कृष्णकांत चंद्रा के नेतृत्व में पार्टी शक्ति जिले में भी पूरी मजबूती के साथ कार्य करेगी एवं इनके नेतृत्व में सभी कार्यकर्ता एकजुट होकर पूरी निष्ठा के साथ अपने दायित्वों का निर्वहन करेंगे
उल्लेखित हो की कृष्णकांत चंद्रा शक्ति जिले के मालखरौदा विकासखंड के नगझर निवासी हैं, तथा वे राजनीति के साथ-साथ सामाजिक रूप से भी काफी सक्रिय रूप से अपनी विशिष्ट पहचान रखते हैं, एवं उनके कुशल नेतृत्व में शक्ति जिले में भी आने वाले विधानसभा के चुनाव में पार्टी को आशातीत सफलता मिलने की उम्मीद की जा रही है, वहीं प्रथम जिला अध्यक्ष बने कृष्णकांत चंद्रा ने कहा है कि भारतीय जनता पार्टी ने जिस विश्वास के साथ उन्हें शक्ति जिले के अध्यक्ष के रूप में दायित्व सौंपा है, वे पूरी निष्ठा के साथ कार्य करेंगे, साथ ही सभी को साथ लेकर पार्टी संगठन को मजबूत बनाते हुए आने वाले 2023 के विधानसभा चुनाव में शक्ति जिले की तीनों विधानसभा में भाजपा का विधायक बनाएंगे
More Stories
एस्सेल माइनिंग की दो कोयला खदानों को निष्पादित करने में भारत में इस वर्ष कोयले की कमी हो जाएगी
ओपी जिंदल विश्वविद्यालय में स्मार्ट इंडिया हैकथॉन-2023
युवाओं को दरकिनार करना लोकसभा चुनाव में भी पड़ सकता कांग्रेस पर भारी – अतुल मलिकराम (राजनीतिक रणनीतिकार)