February 20, 2026

सविधान एव लोकतंत्र की रक्षा के लिए भारत जोडो यात्रा –गिरधर जायसवाल वरिष्ठ अधिवक्ता एवं कांग्रेस नेता विधानसभा क्षेत्र शक्ति

कांग्रेस के राष्ट्रीय संगठन के निर्देशानुसार शक्ति शहर के वार्ड क्रमांक- 01 से प्रारंभ हुई कांग्रेस की भारत जोड़ो पदयात्रा

प्रभारी गिरधर जायसवाल ने कहा- राहुल गांधी पूरे भारत देश में करेंगे करीब 3600 किलोमीटर की पदयात्रा

सक्ती – भाजपा लोकतांत्रिक व्यवस्था को तोड़ने का काम रही है देश मे अराजकता का माहौल हैं, उक्त विचार अखिल भारतीय कॉग्रेस कमेटी के पूर्व अध्यक्ष सांसद राहुल गांधी द्वारा कन्याकुमारी से कश्मीर तक चल रहे भारत जोड़ो के परिपेक्ष्य में यात्रा के समर्थन में सक्ती नगर के वार्ड नं-01 से प्रारंभ पद यात्रा के अवसर पर जिला कॉग्रेस कमेटी के द्वारा नियुक्त प्रभारी वरिष्ठ कॉग्रेस नेता गिरधर जायसवाल ने कही, प्रभारी गिरधर जायसवाल ने कहा कि कांग्रेस के नेता राहुल गांधी पूरे देश भर में लगभग 3600 किलोमीटर की पदयात्रा करेंगे, तथा इस पद यात्रा को लेकर पूरे देश में कांग्रेस जनों में उत्साह है, तथा कांग्रेस द्वारा भारत जोड़ो यात्रा के माध्यम से पूरे देशवासियों को जागरूक किया जाएगा

शहर कॉग्रेस अध्यक्ष त्रिलोक चन्द जायसवाल ने कहा कि देशवासियों को एक सूत्र में बांधने के लिये राहुल गांधी द्वारा की जा रही भारत जोडो पद यात्रा से लोगों को जागरूक किया जा रहा हैं, भाई महबूब ने कहा कि सामाजिक सदभाव के यह पद यात्रा जरूरी है, वरिष्ठ पार्षद चांदनी सहिस ने कहा कि देश को बांटने की कोशिश की जा रही हैं, इसलिए लोगों को जोड़ना होगा पार्षद रामसजीवन देवांगन ने कहा कि देश के अंदर नफरत का बीज बोया जा रहा है, एकता के राहुल गांधी के भारत जोडो यात्रा से आपसी भाई चारा बढ़ेगा,युवा कांग्रेस नेता पिंटू ठाकुर ने कहा कि आपसी प्रेम के लिए देश को एक सूत्र में रखना जरुरी हैं, वरिष्ठ कॉग्रेस नेता संतोष लाला सोनी, जनपद सदस्य अशोक यादव, लव सोनी ने कहा एकता का संदेश आम लोगों तक आवश्यक हैं, इस अवसर पर दादु जायसवाल भाई महबूब गिरधर जायसवाल लाला सोनी चांदनी सहिस अशोक यादव रामसजीवन देवांगन लव सोनी के अलावा जाहिर खान, सत्यम कसेर, रामकिसन, दीनबंधु, देवनारायण, मनहरण,अर्जुन सागर,शिव,रोहित, उचित राम, सरवन, अशोक बाई, चैन बाई,रामकुंवर, शोभा बाई,लक्ष्मीं न, चंद्रलेखा,तीजकुँवर, नगीना बाई, रामेश्वरी बाई, संतोषी,प्रताप सिंह,अनुराग, दिनेश, बुतलू यादव, सहित बड़ी संख्या में वार्ड वासियों ने भारत जोडो पद यात्रा में शामिल हुए

Spread the love