रायगढ़ / नागरिक सुरक्षा सेवा संगठन के संस्थापक श्याम कुमार गुप्ता के आदेशानुसार राष्ट्रीय संरक्षक बलबीर शर्मा पूर्व डिप्टी डायरेक्टर नेहरु युवा केन्द्र (भारत सरकार) के मार्गदर्शन छत्तीसगढ़ के प्रदेश अध्यक्ष प्रकाश सिंह महिला प्रदेशध्यक्ष आरती सिंह सहित सभी सम्मानिय पदाधिकारियों सदस्यों ने आजादी की75 वी वर्षगांठ शुभ अवसर 15 अगस्त स्वतंत्रता दिवस एक मिशन हर घर तिरंगा देशभक्ति अभियान भारत सरकार का नागरिक सुरक्षा सेवा संगठन ने स्वागत किया है देश की आन बान शान तिरंगे को लेकर राष्ट्रीय एकता अखंडता के लिए तिरंगा प्रेयर पूजा अभियान एवं कागज प्लास्टिक के तिरंगे को अपमान करके जो फेक दिया जाता था उसे पूरे सम्मान के साथ उठाकर जनताओं में तिरंगा को सम्मान देने का संदेश एवं लगातार तिरंगा प्रेयर पूजन अभियान विगत30 वर्षों से नागरिक सुरक्षा सेवा संगठन के संस्थापक श्याम कुमार गुप्ता द्वारा चलाया जाता रहा है जो बहुत प्रसंसनीय है व भारत सरकार का देशवासियों को देश तिरंगे से जोड़ने का क्रांतिकारी पहल अभियान है ,उसके लिए भारत सरकार को सैल्युट करते हुए यह अभियान का संदेश नागरिक सुरक्षा सेवा संगठन का हर सम्मानिय फाईटर सदस्य जन जन तक पहुचाने में अपना सहयोग करने की इक्षा जाहिर की है जिसके माध्यम आने वाली पीढ़ियों को देश से जोड़ने का क्रांतिकारी पहल अभियान भारत सरकार राज्य सरकार के अभियान से ज्यादा से ज्यादा छात्र छात्राएं युवा वर्ग जुड़े जिससे देश के अंदर गाँव गाँव शहर शहर देशभक्ति माहौल बन सके
More Stories
एस्सेल माइनिंग की दो कोयला खदानों को निष्पादित करने में भारत में इस वर्ष कोयले की कमी हो जाएगी
ओपी जिंदल विश्वविद्यालय में स्मार्ट इंडिया हैकथॉन-2023
युवाओं को दरकिनार करना लोकसभा चुनाव में भी पड़ सकता कांग्रेस पर भारी – अतुल मलिकराम (राजनीतिक रणनीतिकार)