July 1, 2025

बच्चियों के रोने की वजह जानकर हैरान रह गए परिजन, तत्काल हॉस्पिटल में कराया भर्ती

बिलासपुर। घर के अंदर खेलते समय अलग-अलग क्षेत्र में दो बच्चियों युवतियों को साप ने काट लिया। इससे दोनों की हालत बिगड़ गई। स्वजन ने घायल बच्चियों को सिम्स लेकर पहुंचे। केजुअल्टी वार्ड के डाक्टर ने जांच करने के बाद मेडिकल वार्ड में भर्ती कराया है। मरीजों के शरीर से जहर के असर को खत्म करने के लिए दवाई लगातार दवाई दी जा रही है। डाक्टरों का कहना है कि दोनों मरीज की हालत अभी सामान्य है। धीरे-धीरे सेहत में सुधार आ रहा है। कोटा थाना क्षेत्र के ग्राम पंचायत अमसेना के रहने वाली आठ वर्षीय पल्लवी अनंत पिता हीरा लाल रविवार को अपने घर पर थी।

पिता अनंत रोजी मजदूरी करने गए थे। कमरे के अंदर पल्लवी खेल रही थी। इसी दौरान साप कमरे के अंदर घुस गया था। बच्ची खेलते हुए सामान को उठाया। इसी दौरान साप ने उसे काट लिया। दर्द होने के कारण बच्ची जोर-जोर से रोने लगी। आवाज सुनकर उसकी मां बच्ची के पास पहुंची। कुछ ही समय में बच्ची की तबियत बिगड़ने लगी। उसकी मां ने फोन कर अपने पति को घटना के बारे में जानकारी दी।

फिर आनन फानन में बच्ची को गंभीर हालत में सिम्स में भर्ती कराया गया है। वहीं,कोनी थाना क्षेत्र के ग्राम पंचायत निरतू के रहने वाली दस वर्षीय विनिता कुमार पिता ज्वाला प्रसाद रविवार की सुबह घर के बाहर खेल रही थी। इसी दौरान सांप ने उसे काट लिया। जब बच्ची रोने लगी। तब स्वजनों को घटना के बारे में पता चला।

Spread the love