July 1, 2025

कलेक्टर महोबे के मार्गदर्शन में जिले में 2 दिनों में हुई रिकॉर्ड धान खरीदी से बालोद प्रदेश भर में 5वें स्थान पर, 1 लाख 70 हजार क्विंटल धान की हुई खरीदी

बालोद- कलेक्टर जनमेजय महोबे के कुशल मार्गदर्शन में जिले के धान खरीदी केंद्रों में सुचारू रूप धान खरीदी की जा रही हैं। निरंतर सम्बंधित अधिकारी भी खरीदी केंद्रों की मॉनिटरिंग कर रहे हैं। जिसका परिणाम यह निकला कि 2 दिन में जिले में रिकॉर्ड धान खरीदी हुई है, जिससे बालोद सभी बड़े जिलों को पछाड़ प्रदेश में पांचवे पायदान पर हैं। 2 दिन में हुई सर्वाधिक धान खरीदी में राजनांदगांव पहले, महासमुंद दूसरे, रायपुर तीसरे, बलौदाबाजार चौथे एवं बालोद जिला पांचवे स्थान पर है। प्राप्त जानकारी अनुसार धान खरीदी के दूसरे दिन यानी के गुरुवार शाम साढ़े 5 बजे की स्तिथि में जिले में 4 हजार 725 किसानों से 1 लाख 70 हजार 108.40 क्विंटल धान की खरीदी की गई हैं। जिसकी कुल कीमत 37 करोड़ 17 लाख 29 हजार 360 रुपये हैं। वही 20 करोड़ 69 लाख 83 हजार 749 रुपये किसानों को भुगतान भी कर दिया गया हैं। आपको बता दे कि धान खरीदी के पहले दिन बुधवार को 2 हजार 188 औऱ दूसरे दिन गुरुवार को 3 हजार 365 किसानों को टोकंन जारी हुआ था।

Spread the love