रायपुर।
मराठा सेवा संघ छत्तीसगढ़ के तत्वाधान में कल अर्थात 5 सितंबर 2021 को प्रदेश अध्यक्ष रविंद्र दानी की अध्यक्षता में सभी पदाधिकारियों की बैठक रायपुर में आयोजित की गई। आयोजन के मुख्य बिंदु इस प्रकार थे – इस वर्ष का स्थापना दिवस धूमधाम से मनाना, पदाधिकारियों की समस्या और उपलब्धियों को जानना, नए मेंबर्स को जोडऩा और अभी स्थापित कक्षों के अलावा और अन्य कक्षों की स्थापना करना जैसे कि आईटी, आरोग्य, लीगल, इत्यादि. रविंद्र दानी ने बताया कि मराठा सेवा संघ देश में ही नहीं अपितु विदेशों में भी अपनी पैठ बना रहा है जोकि मराठा सेवा संघ की सफलता को दर्शाता है. उन्होंने सभी से इसे और आगे बढ़ाने हेतु प्रयासरत रहने का आह्वान किया।
प्रकाश ठोकने ने पदाधिकारियों और जिजाऊ ब्रिगेड द्वारा किए गए कार्यक्रमों की जानकारी दी. जिजाऊ ब्रिगेड द्वारा पढ़ो और पढ़ाओ मराठी कार्यक्रम की भी खूब सराहना हुई जिसे राष्ट्रीय स्तर पर भी सराहा गया। इस कार्यक्रम में दुर्गेश शिंदेजी, प्रदेश सचिव की पहल पर अक्षयपात्र की शुरुआत की गई।
More Stories
एस्सेल माइनिंग की दो कोयला खदानों को निष्पादित करने में भारत में इस वर्ष कोयले की कमी हो जाएगी
ओपी जिंदल विश्वविद्यालय में स्मार्ट इंडिया हैकथॉन-2023
युवाओं को दरकिनार करना लोकसभा चुनाव में भी पड़ सकता कांग्रेस पर भारी – अतुल मलिकराम (राजनीतिक रणनीतिकार)