सूरजपुर @cgpioneer.in
एसईसीएल भटगांव के कर्मचारियों से भरी बस का बड़ा हादसा हो गया। बस में 50 से ज्यादा लोगों को लेकर जा रही थी, तभी बस सुखदेवपुर के नाले में जा गिरी। इसमें बड़ी संख्या में लोग जख्मी हुए हैं। कई लोगों का इलाज जारी है। मिली जानकारी के मुताबिक महान-टू-खदान और जगन्नाथपुर कोल माइंस के लिए लगभग 50 एसईसीएल के कर्मचारी बस से ड्यूटी जा रहे थे। इसी बीच खडग़वा चौकी अंतर्गत सुखदेवपुर के पास नाले में बस पुल से जा टकराई और बस नाले में जा गिरी। बस में सवार कर्मचारी गंभीर रूप से घायल हो गए हैं। मजानकारी के मुताबिक सभी घायलों को स्थानीय लोगों की मदद से निकाल कर भटगांव अस्पताल पहुंचाया गया है। वहीं लगभग सभी गंभीर घायलों को अंबिकापुर जीवन ज्योति अस्पताल रेफर किया गया है। ऐसे में क्षेत्र के श्रमिक नेता बेहद आक्रोशित हैं और बस प्रबंधन पर ही लापरवाही का आरोप लगा रहे हैं. वहीं मौके पर पहुंची भटगांव पुलिस ने मामले की जांच करने की बात कही है।
महाराष्ट्र में कन्हान नदी में पांच लोग डूबे
नागपुर। नागपुर जिले में कन्हान नदी में नहाने गए पांच युवक डूब गए। एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने यह जानकारी दी। अधिकारी के अनुसार यवतमाल जिले से 12 युवकों का एक समूह यहां विभिन्न पवित्र स्थलों के दर्शन करने नागपुर आया था। उन्होंने कहा कि एक दरगाह में घमूने के बाद समूह के पांच सदस्य तैरने के लिए पास में स्थित कन्हान नदी में उतरे। जो गहरे पानी में उतरने के बाद डूब गए। मृतकों की पहचान सैय्यद अरबाज (21), ख्वाजा बेग (19), सप्तिन शेख (20), अय्याज बेग (22) और एम अखुजार (21) के रूप में हुई हैं।
More Stories
एस्सेल माइनिंग की दो कोयला खदानों को निष्पादित करने में भारत में इस वर्ष कोयले की कमी हो जाएगी
ओपी जिंदल विश्वविद्यालय में स्मार्ट इंडिया हैकथॉन-2023
युवाओं को दरकिनार करना लोकसभा चुनाव में भी पड़ सकता कांग्रेस पर भारी – अतुल मलिकराम (राजनीतिक रणनीतिकार)