July 1, 2025

करोड़ों की गंडई-दनिया मार्ग चार महीने में ही दम तोडऩे लगा

सड़क में जगह-जगह दरारें, 4 माह बाद ही सड़क की दुर्दशा सामने आने लगी

गंडईपंडरिया@thethinkmedia.com

गंडईनगर से दनिया मार्ग महज चार महीने में ही भ्रष्टाचार के चलते दम तोड़ते नजर आ रहा है। लगभग 10 किलामीटर के सड़क में जगह-जगह दरारें दिखाई देने लगी है। सड़क निर्माण कार्य के लिए लोकनिर्माण विभाग द्वारा करोड़ो की स्वीकृति विगत 18/06/2020 में जारी किया गया था। जिसकी अवधि 17/05/2021 आदेश जारी किया गया था। जिसका ठेका जेके ट्रांसपोर्ट मालवीय नगर दुर्ग के द्वारा लिया गया था। काम के अवधि पूरा होने के महज चार महीने में ही यह सड़क भ्रष्टाचार का भेंट चढऩे लगा है। यह सड़क पहली बारिश में ही ठेकेदार व सम्बंधित विभाग की कार्यप्रणाली को बयां कर रही है।
राजधानी रायपुर, दुर्ग – भिलाई व बेमेतरा को जोडऩे वाली यह राष्ट्रीय राज्य मार्ग है। यहां रोज सैकड़ों की संख्या में वाहनों का आवागमन बना रहता है। सड़क में पड़े दरारें व गढ्ढे को सम्बन्धित ठेकेदार द्वारा कच्चा मटेरियल डाल कर लीपापोती कर छिपाने में लगे हुए हैं।
लम्बे इंतजार के बाद बनी है सड़क : बता दे कि गंडई से दुर्ग रोड वर्षो से जर्जर स्थिति में थी। इसके पुर्ननिर्माण के लिये क्षेत्रीय नेताओ द्वारा लगातार मांग की जा रही थी। वर्तमान में क्षेत्रीय विधायक देवव्रत सिंह ने अपने चुनावी वायदे में इस रोड को बनाने का वादा किया था, चुनाव जीतते ही सड़क निर्माण के लिए प्रस्ताव पास कराकर कार्य की मंजूरी दिया दी गई। लेकिन करोड़ो रुपए की लागत से बनी इस सड़क के निर्माण के पोल पहली बारिश में ही खुल गई। अब ठेकेदार जगह जगह सड़क में थूक पालिश करने में लगे हुए हैं। दुर्भाग्य की बात तो यह है कि इस मार्ग से आये दिन मंत्री, नेता और अधिकारियों का आवागमन निरंतर बना रहता है इसके बावजूद भी खुले आम इतने बड़े काम को लापरवाही पूर्वक ठेकादार द्वारा किया गया है। गुणवत्ताहीन सड़क निर्माण की जांच सम्बंधित विभाग द्वारा की गई है या नहीं सड़क को देख कर लगाया जा सकता, जिससे सम्बंधित विभाग की कार्यप्रणाली पर सवालिया निशान बना हुआ है।

  • सड़क निर्माण कार्य मे लापरवाही तो बरती गई है जिसका मौखिक शिकायत किया गया है। जल्द ही मंत्री जी से मिल कर निर्माण कार्य मे लापरवाही की शिकायत किया जाएगा।
    -रमेश साहू, अध्यक्ष, गंडई ब्लॉक कांग्रेस
  • वर्षो की मांग के बाद सड़क का निर्माण हुआ है, वो भी कार्य के महज कुछ महीनों में ही पूरा जर्जर हो चुका है, लापरवाही पूर्वक कार्य किया गया है। पूरा सड़क निर्माण कार्य भ्ष्टार्चार का भेंट चढ़ा है। सड़क निर्माण कार्य को सही नही किया जाता है तो इसके खिलाफ प्रदर्शन किया जाएगा।
    -खम्हन ताम्रकार, महामंत्री, जिला किसान मोर्चा
Spread the love