जिंप सीईओ डॉ. रेणुका ने गुरुर ब्लॉक के विभिन्न ग्रामों का किया दौरा
बालोद
जिला पंचायत सीईओ डॉ. रेणुका श्रीवास्तव ने गुरुर विकासखण्ड के विभिन्न ग्रामों का दौरा किया। इस दौरान महात्मा गांधी नरेगा अन्तर्गत चल रहे निर्माण कार्य, गौठान एवं चारागाह का निरीक्षण तथा आजीविका हेतु महिला समूहों द्वारा चलाये जा रहे गतिविधियों की समीक्षा भी की। साथ ही जलशक्ति अभियान के कार्यों का भी औचक निरीक्षण किया। सीईओ डॉ. रेणुका श्रीवास्तव ने बताया कि गुरुर ब्लॉक के ग्राम पंचायत जेवरतला, अरमरीकला, भेजामैदानी, कनेरी, सोनईडोंगरी एवं चूल्हापथरा के गौठान एवं चरागाहों का निरीक्षण किया गया हैं।
यहां महिला समूहों द्वारा चलाई जा रही विभिन्न गतिविधियों की समीक्षा भी की गई हैं। समूह की महिलाओं से चर्चा कर उन्हें और बेहतर कार्य करने प्रोत्साहित किया गया हैं। इसके अलावा ग्राम पंचायत भेजामैदानी व सोनईडोंगरी में नरवा एवं जलशक्ति अभियान के कार्यों का भी औचक निरीक्षण कर आवश्यक दिशा निर्देश दिए गए। डॉ. रेणुका ने बताया कि ग्राम पंचायत भेजामैदानी, तार्री व सोनईडोंगरी में निर्माणाधीन गौठान को 1 सप्ताह के भीतर पूर्ण कर गोबर खरीदी के निर्देश दिए गए हैं। इस दौरान आरईएस विभाग के ईई डीपी भुआर्य, जिला पंचायत के अतिरिक्त सीईओ हेमन्त ठाकुर, जिला मनरेगा अधिकारी ओमप्रकाश साहू, जनपद पंचायत गुरूर के सीईओ राजेन्द्र पटौदी एवं अन्य अधिकारी व कर्मचारीगण मौजूद रहे।
चूल्हापथरा में गौठान एवं चारागाह स्थल में चल रहे कार्यों का किया निरीक्षण
डॉ. रेणुका ने अपने दौरे के दौरान ग्राम पंचायत अरमरीकला चारागाह में स्व-सहायता समूहों द्वारा आजीविका हेतु संचालित कार्यक्रम के तहत चारागाह स्थल पर बाड़ी विकास कार्य का निरीक्षण किया। जिसमें स्व-सहायता समूहों के बहनों द्वारा साग-सब्जी, केला एवं हल्दी उत्पादन का लाभ ले रहे हैं। साथ ही समूहों के बहनों द्वारा घरेलू खाद्य-सामाग्री, आचार, दोना-पत्तल एवं अन्य सजावटी सामग्री का उत्पादन किया जा रहा है। स्वामी विवेकानंद युवा प्रोत्साहन योजनान्तर्गत महिलाओं में मासिक धर्म के प्रति जागरूता के लिये महिला समूहों द्वारा सैनेटरी नैपकीन भी तैयार किया जा रहा है। ग्राम पंचायत भेजामैदानी में नरवा विकास एवं जलशक्तिअभियान कार्यक्रम के तहत ग्राम पंचायत वृक्षारोपण, जलसंरक्षण एवं संवर्धन के लिए चलाये जा रहे कार्यक्रम में लूज बोल्डर चेकडेम एवं ब्रश वुड चेकडेम का भी निरीक्षण जिंप सीईओ ने किया एवं स्वयं पौधारोपण कर पर्यावरण के प्रति अन्य व्यक्तियों को वृक्षारोपण लगाने हेतु प्रेरित किया। ग्राम चूल्हापथरा में भी गौठान एवं चारागाह स्थल में चल रहे कार्यों का निरीक्षण किया। जिसमें ग्राम पंचायत सोनईडोंगरी गौठान में वर्मी खाद निर्माण का जायजा लिया गया एवं पशु आश्रय स्थल चूल्हापथरा में वृक्षारोपण किया गया। ग्राम पंचायत जेवरतला में सामुदायिक पशु आश्रय स्थल एवं स्व-सहायता समूहों के महिलाओं द्वारा दैनिक जीवन में काम आने वाले सामाग्री एवं घर में सजावटी सामान उत्पादन का निरीक्षण किया गया। महिलाओं के इस प्रकार के कार्य से जिला पंचायत सीईओ बहुत खुश हुई और महिलाओं से बोली आप सभी अन्य व्यक्तियों के लिये प्रेरणा के स्रोत हैं।
More Stories
एस्सेल माइनिंग की दो कोयला खदानों को निष्पादित करने में भारत में इस वर्ष कोयले की कमी हो जाएगी
ओपी जिंदल विश्वविद्यालय में स्मार्ट इंडिया हैकथॉन-2023
युवाओं को दरकिनार करना लोकसभा चुनाव में भी पड़ सकता कांग्रेस पर भारी – अतुल मलिकराम (राजनीतिक रणनीतिकार)