July 1, 2025

विक्रांत की चेतावनी : ये तालिबानी सरकार और हम जिले को अफगानिस्तान नहीं बनने देंगे, सिर्फ दो साल बचे हैं, हमारी बारी आ रही है

नवाज को निशाने पर लेकर कहा, जो पंच तक का चुनाव नहीं जीत सके वे ओछी राजनीति कर रहे

खैरागढ़@thethinkmedia.com

भाजपा नेता और जिला पंचायत उपाध्यक्ष विक्रांत सिंह के तेवरों ने सियासत गर्मा दी है। बीते दिनों केंद्रीय सहकारी बैंक के अध्यक्ष नवाज खान ने खैरागढ़ में एक कार्यक्रम के दौरान पूर्व मुख्यमंत्री डॉ. रमन सिंह के खिलाफ टिप्पणी की थी। इस बयान के बाद अब विक्रांत सिंह ने बगैर नवाज का नाम लिए उन्हें निशाने पर लेते हुए तल्ख टिप्पणी की है। यही नहीं उन्होंने कांग्रेस सरकार की तुलना तालिबान से कर दी। उन्होंने कहा कि कांग्रेस ने प्रदेश को बदलापुर बना दिया है, वे तालिबानियों की तरह निर्वाचितों को सत्ता का दुरुपयोग कर बेदखल कर रहे हैं।
खैरागढ़ के राजपूत भवन में भाजपा के एक सांगठनिक कार्यक्रम के दौरान विक्रांत सिंह के तेवर देखने को मिले। हुंकार भरते हुए विक्रांत ने कहा, उन्हें ये नही भूलना चाहिए कि समय बदलते देर नही लगती है। आज तुम हो कल हम होंगें…। उन्होंने कहा कि, पंच तक का चुनाव न लड़ पाने वाले कांग्रेसी नेता 15 साल मुख्यमंत्री रहे डॉ. रमन सिंह के खिलाफ अमर्यादित टिप्पणी कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि भाजपा ऐसी ओछी मानसिकता वाले नेता की अमर्यादित टिप्पणी बर्दाश्त नहीं करने वाली।
विक्रांत सिंह ने कहा कि राजनांदगांव कोऑपरेटिव बैंक के निर्वाचित अध्यक्ष को सत्ता का दुरूपयोग करके पद से हटाया गया। सीएम के करीबी नेता ने बैंक के अध्यक्ष पद पर कब्जा कर लिया जो लोकतंत्र का अपमान है। जो आज तक एक पंच का भी चुनाव नहीं जीत पाया है। अभी तक उसकी कोई स्वयं की उपलब्धि नहीं है। उसे खैरागढ़ में आकर अमर्यादित बयान देना ओछी राजनीती की पहचान है। उसे पहले स्वयं अपने पार्टी के तरफ झांककर उन्हे देखना चाहिए कि जिस कार्यक्रम में उनके पार्टी के स्थानीय नेता भी उनके साथ मंच साझा करने नहीं पहुंचे, वहीं जुलूस की शक्ल देने पूरी ताकत लगाई गई। गिने चुने लोग ही उस कार्यक्रम में पहुंचे। आम लोग माला पहनाने से कतराते रहे। उन्हें आत्म चिंतन करना चाहिए।
कार्यकारिणी का हुआ गठन
नगर के राजपूत भवन में भाजपा पिछड़ा वर्ग मोर्चा की बैठक आयोजित हुई। इस दौरान खैरागढ़ शहर एवं ग्रामीण मंडल पिछड़ा वर्ग मोर्चा की कार्यकारिणी की घोषणा की गई। उक्त बैठक में जिला पंचायत उपाध्यक्ष विक्रांत सिंह व पिछड़ा वर्ग मोर्चा जिलाध्यक्ष शिव वर्मा प्रमुख रूप से उपस्थित थे। बैठक को संबोधित करते हुए जिला पंचायत उपाध्यक्ष विक्रांत सिंह ने मंडल अध्यक्ष सहित कार्यकारिणी टीम को बधाई दी। बैठक को अन्य वक्ताओ ने भी संबोधित किया।
इस दौरान पिछड़ा वर्ग मोर्चा जिला महामंत्री अनुराग चौरसिया, दिलीप साहू उपाध्यक्ष लुकेश्वरी जंघेल, विनय सिन्हा, खैरागढ़ शहर मंडल भाजपा अध्यक्ष अनिल अग्रवाल, पिछड़ा वर्ग मोर्चा शहर मण्डल अध्यक्ष नरेंद्र श्रीवास, ग्रामीण अध्यक्ष गणेश वर्मा, ग्रामीण मंडल भाजपा अध्यक्ष नूनकरण साहू, शहर युवा मोर्चा अध्यक्ष शौर्या दित्य सिंह,चन्द्रशेखर यादव, कमलेश कोठले रामाधार रजक,आलोक श्रीवास, कमलेश सिन्हा, देवकुमार सेन, रोहित वर्मा ,हरप्रसाद वर्मा, डॉ चंदू वर्मा, रुपेन्द्र रजक, कमलेश सिन्हा ,रामकुमार वर्मा ,निकेश सिंह, प्रणेश वैष्णव, वैभव यदु, महेश गिरी, विनय देवांगन, दिनेश गुप्ता, आयष सिंह, केशव चन्देल, रूपेंद्र रजक, राजू गुनी,सीताराम सिन्हा, अवध वर्मा, मक्रध्वज वर्मा, कीर्ति वर्मा सहित समस्त भाजपा कार्यकर्ता मौजूद थे।

Spread the love