July 1, 2025

पत्नी की वियोग पीड़ा नहीं सह सका आरक्षक, दाह-संस्कार स्थल पर दे दी जान

बालोद @cgpioneer.in
खुशहाल जिन्दगी का सपना सँजोये एक कॉन्स्टेबल की दुनिया तब उजड़ गई। जब शादी के कुछ ही माह के भीतर पत्नी ने उसे अलविदा कह दिया। पत्नी की मौत के बाद एक माह में भी सदमे से उबर नहीं पाया और पत्नी के दाह संस्कार स्थल पर जाकर फांसी पर झूल गया। उक्त घटना बालोद थाना क्षेत्र के ग्राम टेकापार की है। जहां के मनीष नेताम ने फांसी लगाकर खुदकुशी कर ली। 30 वर्षीय मनीष पेशे से आरक्षक था जो धमतरी जिले के बोरई थाने में पदस्थ था। घटना की जानकारी तब हुई जब कुछ लोग नदी की ओर गए थे। जहां एक पेड़ पर रस्सी के सहारे मनीष का लटका हुआ शव मिला। जिसके बाद पुलिस को सूचना दी गई। पुलिस ने शव
को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
मौत की वजह-पत्नी से लगाव
बताया जा रहा है कि 2 माह पहले हुई शादी के बाद दोनों पति-पत्नी इतने घुल मिल गए थे कि पत्नी की मौत के बाद से आरक्षक मनीष अपनी ड्यूटी पर नहीं गया था। जिस समय पत्नी की मौत हुई उस समय वह ड्यूटी कर रहा था। लेकिन जैसे ही उसे घटना की जानकारी हुई वह दौड़ कर अपने घर आ गया और तब से लेकर अपने गांव टेकापार में ही रह रहा था। बालोद थाना प्रभारी मनीष शर्मा ने बताया कि मामले पर मर्ग कायम कर पंचनामा कार्यवाही करते हुए पोस्टमार्टम कराया गया है। आगे जांच की जा रही है।
15 दिन पहले हुई थी पत्नी की मौत
मिली जानकारी के अनुसार मृतक मनीष नेताम की शादी जून माह में हेमलता नेताम के साथ हुई थी। ग्रामीणों से मिली जानकारी के अनुसार 15 दिन पहले 25 जुलाई को घर का काम करने के दौरान अचानक उसकी पत्नी जमीन पर गिर गई और अस्पताल ले जाने से पहले उसकी मौत हुई थी। बताया जा रहा है कि पत्नी की मौत के बाद से आरक्षक मनीष काफी सदमे में रहता था और अपनी पत्नी के दाह संस्कार स्थल पर जाकर रोता रहता था।

Spread the love