February 19, 2026

छत्तीसगढ़ अब धान का नहीं बल्कि ड्रक्स, अफीम, गांजा का कटोरा बन गया : बृजमोहन

रायपुर

भारतीय जनता पार्टी राज्य सरकार के खिलाफ आंदोलन की तैयारी में है। प्रदेश में अपराध और रुके हुए विकास के मुद्दों को लेकर सड़क पर उतरने की रणनीति बनाई गई है। पूर्व मंत्री तथा भाजपा विधायक बृजमोहन अग्रवाल, राजेश मूणत, जि़लाध्यक्ष श्रीचंद सुंदरानी ने प्रेस कॉन्फ्रें स की। पत्रकार वार्ता में भाजपा द्वारा राज्य सरकार की नाकामियों को गिनाया गया और आगे की रणनीति के बारे में विस्तार से जानकारी भी दी गई। भाजपा के कार्यकर्ता प्रदेश में बिजली, बिड़ती कानून व्यवस्था और विकास के मुद्दों को लेकर प्रदर्शन करेंगे। साथ ही हाथों में कंडील लेकर ‘कंडील यात्राÓ निकलेंगे। भाजपा 17 अगस्त को बिजली के मुद्दे को लेकर सभी वार्डों में आंदोलन करेगी। वही हाथों में कंडील लेकर ‘कंडील यात्राÓ निकलेगी। हाथों में लालटेन लेकर प्रदर्शन किया जाएगा।

रायपुर में भाजपा 26 अगस्त को नगर निगम के सभी 10 ज़ोनों के कार्यालयों का घेराव करेगी। साथ सितम्बर के दूसरे सप्ताह में भाजपा एक बड़ा आंदोलन करेगी। क़ानून व्यवस्था, रायपुर में रुका विकास, डेंगू जैसे सभी मामलों को लेकर उग्र आंदोलन करेगी। पूर्व मंत्री बृजमोहन अग्रवाल ने कहा कि भूपेश सरकार ने जनता के साथ विश्वासघात किया।

राजधानी का विकास अवरुद्ध हो गया है। एक्सप्रेस वे नहीं बना पाये। छत्तीसगढ़ धान का नहीं बल्कि ड्रग्स, अफ ़ीम, गांजा का कटोरा हो गया है। राजधानी में चकूबाज़ी की घटना बढ़ गई है। लोग असुरक्षित महसूस कर रहे हैं। कोरोना काल में लोगों की नौकरी चली गई और सरकार ने 36 फ ़ीसदी तक बढ़ोतरी कर दी है। सरकार ने वादखिलाफ़ ी की है। रायपुर और बीरगांव नगर निगम में डेंगू की भयावह स्थिति हो गई है। कोरोना के बाद डेंगू बेक़ाबू हो गया है। गणेश चतुर्थी में कोरोना गाइडलाइन का पालन करते हुए गणेश बिठाने का अनुरोध प्रशासन से किया जायेगा। 15 अगस्त को आज़ादी के 75 वीं वर्षगांठ पर अमृत महोत्सव मनाया जाएगा। 11 बजे जो जहां होगा वहां राष्ट्रगान गाएगा।

पूर्व मंत्री राजेश मूणत ने कहा कि कांग्रेस जिन मुद्दों को लेकर सत्ता में आई है उन्हें पूरा करने में असफल रही है। अब रायपुर की जनता अपने आप को ठगा महसूस कर रही है। क्या राजधानी के विकास को अवरुद्ध करने के लिए ही जनता ने कांग्रेस को चुना था? मूणत ने कहा चौक-चौराहों में सिफऱ् कास्मेटिक लगाया जा रहा है। बीजेपी के लोग जब प्रदर्शन करते हैं, तो कोरोना गाइडलाइन का हवाला दिया जाता है, लेकिन जब कांग्रेसी राजभवन जाते है, तब क़ानून व्यवस्था नहीं टूटती।

मूणत ने कहा कि बिगड़ती क़ानून व्यवस्था को लेकर भी हम एसपी को ज्ञापन देंगे। अभी हमने सिर्फ डेढ़ महीने की कार्ययोजना तैयार की है। मूणत ने कहा हम सरकार को अभी से चेता रहे हैं। पहले हम आवेदन देंगे, फि र निवेदन करेंगे और फि र भी सुधार नहीं हुआ तो ईंट से ईंट बजाने में भाजपा पीछे नहीं हटेंगी।

Spread the love