मनोरंजन जगत की जानी मानी मशहूर दिग्गज अभिनेत्री श्री देवी की बेटी और मशहूर अभिनेत्री जाह्नवी कपूर सोशल मीडिया पर बहुत सक्रीय रहती हैं। उनके प्रशंसकों की कमी नहीं हैं। वह अपनी ग्लैमरस फोटोज साझा करके प्रशंसकों का दिल जीत लेती हैं। आज फिर जाह्नवी ने अपनी बेहतरीन फोटोज साझा की हैं जिसे देखकर प्रशंसक उनके दीवाने हो गए हैं।
वही जाह्नवी ने अपने नवीनतम फोटोशूट की फोटोज साझा की हैं। इन ब्लैक एंड व्हाइट तस्वीरों में जाह्नवी अपनी अदाएं दिखाती दिखाई दे रही हैं। जाह्नवी ने ये तस्वीरें साझा करते हुए ब्लैक और व्हाइट हार्ट पोस्ट किया है। जाह्नवी की इन फोटोज को तकरीबन 3 लाख लोग लाइक कर चुके हैं।
साथ ही जाह्नवी का ग्लैमरस लुक प्रशंसकों का दिल जीत रहा है। वह कमेंट कर रहे हैं। एक प्रशंसक ने फायर इमोजी पोस्ट की। वहीं दूसरे प्रशंसक ने लिखा- बहुत सुंदर। जाह्नवी अंतिम बार फिल्म रूही में राजकुमार राव के साथ दिखाई दी थीं। ये फिल्म सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी और प्रशंसकों को भी पसंद आई थी। वही इन दिनों जाह्नवी अपनी आने वाली मूवी मिली की शूटिंग कर रही हैं। यह मलयालम मूवी का हिंदी रीमेक है।

More Stories
युवाओं को दरकिनार करना लोकसभा चुनाव में भी पड़ सकता कांग्रेस पर भारी – अतुल मलिकराम (राजनीतिक रणनीतिकार)
एनएमडीसी ने राष्ट्रीय पीआर महोत्सव 2023 में किया शानदार प्रदर्शन
एनएमडीसी ने राष्ट्रीय पीआर महोत्सव 2023 में किया शानदार प्रदर्शन