July 1, 2025

छग शासन के निगम, मंडल आयोग के विभिन्न पदों पर नवनियुक्त साहू समाज के प्रतिनिधियों का संसदीय सचिव ने किया सम्मान

लवन@thethinkmedia.com

छत्तीसगढ़ शासन के आयोग/ निगम/मंडल के विभिन्न पदों पर मनोनीत नवनियुक्त साहू समाज के प्रतिनिधियों का अभिनंदन, सम्मान समारोह का आयोजन छत्तीसगढ़ शासन की संसदीय सचिव सुशकुन्तला साहू के तत्वाधान में उनके रायपुर स्थित आवास में रखा गया जिसमें धनेंद्र साहू पूर्व मंत्री एवं विधायक अभनपुर एवं अर्जुन हिरवानी अध्यक्ष छ. ग.प्रदेश साहू संघ अतिविशिष्ट अतिथि के रूप में शामिल हुए।सर्वप्रथम सभी अतिथियों का पुष्प गुच्छ भेंटकर आत्मीय स्वागत किया गया। तत्पश्चात छत्तीसगढ शासन द्वारा मनोनीत थानेश्वर साहू (अध्यक्ष पिछड़ा वर्ग आयोग),विपिन साहू (अध्यक्ष दुग्ध संघ छ. ग.शासन), संदीप साहू (अध्यक्ष- तेलघानी बोर्ड छ.ग.शासन), चित्ररेखा साहू (उपाध्यक्ष पर्यटन मंडल), पुरुषोत्तम साहू (सदस्य गौ सेवा आयोग ), झुमुकलाल साहू ( सदस्य श्रम कल्याण मंडल), अजय साहू ( सदस्य छ.ग.राज्य गृह निर्माण मंडल), तुलसी साहू (सदस्य महिला आयोग) ,अंबालिका साहू( सदस्य श्रम कल्याण मंडल) मुकेश साहू (सदस्य रायपुर विकास प्राधिकरण), विजय साहू ( सदस्य क्रेडा ),डेरहा राम साहू (सदस्य कृषक कल्याण परिषद) जगदीश दीपक साहू(सदस्य कृषक कल्याण परिषद), अश्वनी साहू (अध्यक्ष कृषि उपज मंडी दुर्ग) का स्मृति चिह्न , साल श्रीफल भेंट कर सम्मान किया गया । कार्यक्रम को संबोधित करते हुए पूर्व मंत्री एवं अभनपुर विधायक धनेंद्र साहू एवं प्रदेश साहू संघ के अध्यक्ष अर्जुन हिरवानी ने समाज की एकजुटता व संगठन पर बल दिया। उन्होंने मनोनीत सभी अध्यक्ष/सदस्यों को ईमानदारी व कर्तव्यपरायणता के साथी अपनी जिम्मेदारियों का निर्वहन करने निवेदन किया और उनके उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं दिए। साथ ही संसदीय सचिव शकुन्तला साहू को बेहतर एवं भव्य आयोजन के लिए धन्यवाद प्रकट किए व शुभाशीर्वाद दिए। छ. ग.शासन की संसदीय सचिव ने सभी अतिथियों के आगमन पर उनका गर्मजोशी से स्वागत किया तथा आभार प्रकट किया साथ ही छत्तीसगढ़ शासन में निगम मंडलो में साहू समाज के नवनियुक्त सभी पदाधिकारियों को शुभकामनाएं दी एवं उनके उज्जवल भविष्य की कामना की।
इस अवसर पर डेरहा राम साहू, हनुमंत साहू, राजू साहू, ओमप्रकाश साहू, प्यारेलाल साहू, यामिनी साहू, विद्या देवी साहू, सुनीता साहू, विद्यादेवी साहू धमतरी, युवराज साहू,गोविंद साहू, जितेंद्र साहू, प्रशांत कलिहारी, सुनील साहू, राकेश साव, किरण यादव, जयराम साहू, विमल साहू, नंदेश्वर साहू सहित समाज के प्रबुद्धजन प्रमुख रूप से उपस्थित रहे।

Spread the love