टोक्यो @cgpioneer.in
भारतीय महिला हॉकी टीम अर्जेंटीना के खिलाफ बढ़त बनाने के बावजूद टोक्यो ओलम्पिक की हॉकी प्रतियोगिता के सेमीफाइनल में बुधवार को 1-2 से हार गयी और अब वह कांस्य पदक के लिए ग्रेट ब्रिटेन की टीम से खेलेगी। भारत ने मैच की शुरुआत में गुरजीत कौर के पेनल्टी कॉर्नर पर किये गए गोल से बढ़त बनायी जबकि अर्जेंटीना ने वापसी करते दो गोल दागकर भारतीय फ़ाइनल में टीम का फ़ाइनल में पहुंचने का सपना तोड़ दिया। भारतीय पुरुष टीम को भी सेमीफाइनल में बेल्जियम के हाथों 2-5 से हार का सामना करना पड़ा था।
2 अटैक नहीं रोक पाईं सविता पूनिया- ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ जीत में भारतीय गोलकीपर सविता पूनिया ने बहुत बड़ा रोल प्ले किया था। उन्होंने मैच में नौ बार तयशुदा दिख रहा गोल नहीं होने नहीं दिया। अर्जेंटीना की टीम काउंटर अटैक और दोनों फ्लैंक से हमला करने में माहिर है और उसने ऐसा दिखाया भी। अर्जेंटीना को 6 पेनल्टी कॉर्नर मिले, इसमें से उसने 2 को गोल में कन्वर्ट किया। सविता ये अटैक नहीं रोक पाईं। भारत को पेनल्टी कॉर्नर के 4 मौके मिले और उसने एक को ही गोल में बदला।
अभी भी इतिहास रचने का मौका
भारतीय टीम तीन बार की गोल्ड मेडलिस्ट ऑस्ट्रेलिया को हराकर सेमीफाइनल में आई थी। अब उसका मुकाबला ब्रॉन्ज के लिए ब्रिटेन से होना है। अगर टीम ये मुकाबला जीतती है तो 41 साल में पुरुष और महिला मिलाकर भारत का हॉकी में पहला मेडल होगा। भारत ने आखिरी मेडल 1980 में पुरुष हॉकी इवेंट में गोल्ड के रूप में हासिल किया था।

More Stories
एनएमडीसी ने राष्ट्रीय पीआर महोत्सव 2023 में किया शानदार प्रदर्शन
एनएमडीसी ने राष्ट्रीय पीआर महोत्सव 2023 में किया शानदार प्रदर्शन
एयरफोर्स का MiG-21 विमान क्रैश