April 2, 2026

पंचायत सचिव और रोजगार सहायक के खिलाफ लामबंद हुए ग्रामीण

सचिव और रोजगार सहायक को हटाने की मांग

नारायणपुर@thethinkmedia.com

जिले के बावड़ी ग्राम पंचायत में निवासरत ग्रामीण पंचायत सचिव ओर रोजगार सहायक के खिलाफ लामबंद हो गए है। इसमे ग्रामीणों ने 2 साल से मजदूरी भुगतान नही करने सहित प्रधामंत्री आवास निर्माण की कि़स्त नही देने का आरोप पंचायत सचिव ओर रोजगार सहायक पर लगाते हुए दोनों को पंचायत से हटाने की मांग ग्रामीणों ने कलेक्टर से की है। जानकारी के अनुसार जिले के नारायणपुर विकासखंड अंतर्गत बावड़ी ग्राम पंचायत में 2019-20 में मनरेगा के तहत डबरी निर्माण, भूमि समतलीकरण, द्वितीय श्रेणी सड़क निर्माण कार्य करवाया गया था। इसमे बावड़ी ग्राम पंचायत मनरेगा जॉब कार्डधारी मजदूरी से निर्माण कार्य करवाया गया था। बावड़ी ग्राम पंचायत में हुए मनरेगा के निर्माण कार्य का मजदूरों को मजदूरी का भुगतान नही जो पाया है। इसमे मजदूरी की मांग पंचायत सचिव ओर रोजगार सहायक को करने पर राशि नही आने बहाना कर पल्ला झाड़ लेते है। इससे मजदूर प्रत्येक माह ग्राम पंचायत बावड़ी के कार्यालय पहुचकर मजदूरी की मांग करते है। लेकिन पंचायत सचिव ओर रोजगार सहायक राशि नही आने का बहाना कर हर बार मजदूरी भुगतान से पल्ला झाड़ लेते है। इससे 2 साल बीतने के बावजूद मजदूरों को मजदूरी का भुगतान नही हो पाया है। वही 2017-18 प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत बावड़ी 25 आवास निर्माण की स्वीकृति प्रदान की गई थी। इससे ग्रामीण हितग्राहियों ने आवास निर्माण का कार्य शुरू करवाया था। इसमे आवास निर्माण का कार्य पूर्ण होने पर हितग्राहियों को 15-15 हजार रुपए की राशि प्रदान की जानी थी। लेकिन हितग्राहियो को मात्र 3-3 हजार रुपये बस प्रदान किए गए। इसके बाद शेष राशि प्रदान करने में कोई रुचि नही दिखाई जा रही है। वही पंचायत सचिव ओर रोजगार सहायक द्वारा ग्राम पंचायत के कार्यो में कोई ध्यान नही देने कारण ग्रामीण परेशानियों का सामान करने के लिए मजबूर हो गए है। इन समस्याओं के निजात के ग्रामीण पंचायत सचिव ओर रोजगार सहायक के खिलाफ लामबंद हो गए है। इससे बावड़ी ग्राम पंचायत के ग्रामीणों ने कलेक्टर को ज्ञापन सौपकर मजदूरी भुगतान करने सहित पंचायत सचिव व रोजगार सहायक को हटाने की मांग की है। इसमे ग्रामीणों ने जिला मुख्यालय पहुचकर कलेक्टर को ज्ञापन सौपा है।

Spread the love