कक्षा 1 से 5 वीं के विद्यार्थियों को दी गयी भारत का संविधान पुस्तिका
रायपुर@thethinkmedia.com
छत्तीसगढ़ पाठ्यपुस्तक निगम राज्य शासन के स्कूल शिक्षा विभाग के नियंत्रणाधीन एक स्व-वित्तशासी निकाय है। निगम अपने लाभांश राशि का उपयोग शैक्षिक गतिविधियों में करती है। इसी कड़ी में संविधान दिवस 26 नवम्बर 2019 के अवसर पर राज्य के यशस्वी मुख्यमंत्री भूपेश बघेल की घोषणा के अनुक्रम में छत्तीसगढ़ पाठ्यपुस्तक निगम रायपुर के द्वारा विगत दिनों राज्य के सभी स्कूली विद्यार्थियों को भारत के संविधान की मूलभूत जानकारी की पुस्तिका प्रकाशित कर देने का निर्णय लिया गया था।
इस हेतु कक्षा 1 से 5 वीं तक के सभी 27,30,265 स्कूली विद्यार्थियों को ‘भारत का संविधानÓ नामक लघु पुस्तिका निशुल्क वितरित की गयी। इस पुस्तिका का लेखन राज्य शैक्षिक अनुसंधान एवं प्रशिक्षण परिषद् रायपुर के द्वारा किया गया है। इसी प्रकार कक्षा 9 से 12 वीं तक के सभी शासकीय विद्यालयों में अध्यनरत 14,24,208 विद्यार्थियों को ‘हम भारत के लोगÓ नामक लघु पुस्तिका निशुल्क वितरित की गयी। इन पुस्तकों में भारत के संविधान की मूलभूत तथ्यों को बहुत ही आसान तरीके से बताया गया है।
इसी कड़ी में दिनांक 20-07-2021 को छत्तीसगढ़ पाठ्यपुस्तक निगम रायपुर की अकादमिक सलाहकार समिति की बैठक आयोजित की गयी थी। इसमे निगम के अध्यक्ष शैलेश नितिन त्रिवेदी एवं प्रबंध संचालक अभिजीत सिंह के साथ ही विनोद वर्मा (सलाहकार मुख्यमंत्री) परिवेश मिश्र (सारंगढ़), एल. एस. निगम, के पी खांडे, रामकुमार तिवारी ने ‘भारत का संविधानÓ और ‘हम भारत के लोगÓ पुस्तकों का अवलोकन किया और इसे न केवल विद्यार्थियों बल्कि अभिभावकों के लिए भी पठनीय बताया। सभी विद्वजनों ने इसमें उपयोग की गयी कागज़ और मुद्रण की उत्तम गुणवत्ता की भूरी-भूरी प्रशंसा की। साथ ही उन्होंने अनुशंसा की कि स्वामी आत्मानंद अंग्रेजी माध्यम स्कूलों तथा राज्य के अन्य अंग्रेजी माध्यम के स्कूलों में अध्ययनरत विद्यार्थियों के लिए ‘वी द पीपलÓ पुस्तक का प्रकाशन कर वितरण किये जाने के सम्बन्ध में सलाह दी, ताकि अंग्रेजी माध्यम के छात्रों को भी इस उत्कृष्ट प्रयास का लाभ मिल सके।
अकादमिक सलाहकार समिति के सदस्यों के समक्ष निगम के अध्यक्ष शैलेश नितिन त्रिवेदी ने लेखक सोपान जोशी से प्रकाशन की अनुमति प्राप्त कर राष्ट्रपिता महात्मा गांधीजी की जीवनी संबंधी बाल मनोविज्ञान पर आधारित पुस्तक ‘बापू की पातीÓ को कक्षा 6 से 8 वीं और ‘एक था मोहनÓ को कक्षा 9 से 12 वीं तक के सभी विद्यार्थियों को छ.ग. पाठ्यपुस्तक निगम की ओर से नि:शुल्क वितरण करने का प्रस्ताव रखा, जिसे सर्वसम्मति से स्वीकार कर लिया गया।
इस सम्बन्ध में निगम के अध्यक्ष द्वारा निगम के अधिकारियों को कार्ययोजना बनाने के निर्देश दिए गए। निगम के अधिकारियों के अनुसार यथाशीघ्र इस सम्बन्ध में नियमानुसार राज्य शैक्षिक अनुसंधान एवं प्रशिक्षण परिषद् रायपुर से अनुमोदन प्राप्त कर प्रकाशन एवं वितरण कर दिया जाएगा। बैठक में पाठयपुस्तक निगम की भविष्य की कार्ययोजना पर विचार किया गया और उस पर महत्वपूर्ण निर्णय लिए गए।
More Stories
एस्सेल माइनिंग की दो कोयला खदानों को निष्पादित करने में भारत में इस वर्ष कोयले की कमी हो जाएगी
ओपी जिंदल विश्वविद्यालय में स्मार्ट इंडिया हैकथॉन-2023
युवाओं को दरकिनार करना लोकसभा चुनाव में भी पड़ सकता कांग्रेस पर भारी – अतुल मलिकराम (राजनीतिक रणनीतिकार)