आमदई खदान में निर्माण कार्य में लगे है मजदूर चालक सहित 11 मजदूर हुए घायल
नारायणपुर@thethinkmedia.com
जिला मुख्यालय से 51 किलोमीटर दूर आमदई खदान में सोमवार लगभग 11 बजे के कऱीब एक मजदुरो से भरा पिकअप दुर्घटना ग्रस्त हो गया। जानकारी के अनुसार आमदई खदान में वर्तमान में रोड़ निर्माण का कार्य चल रहा है जिसमें छोटेडोंगर सहित आसपास के कई मजदूर कार्य करते हैं इन मजदूरों को प्रतिदिन पिकअप वाहन से पाहाड़ी के ऊपर लगभग 4 किलोमीटर ले जाया जाता है। हर रोज की तरह सोमवार को पिकअप वाहन क्रमांक सीजी 07 /सी//9865 से वाहन चालक प्रकाश कुमार निषाद पहाड़ी के ऊपर 16 मजदूरों को ले जा रहा था तभी पहाड़ी के बीच में पिकअप अनियंत्रित होकर पलट गई। जिसमें 11 मजदूर घायल हो गए।सभी घायलों को तुरन्त दुसरी वाहन से छोटेडोंगर प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती किया गया।इन 16 मजदूरों में तीन मजदुर धनीराम पिता सुखराम , रामदास पिता सुदूराम ,व दिलीप नाग पिता कमलू नाग को गंभीर चोट आई है।तीनों मजदुरो को बेहतर उपचार के लिए संजीवनी 108 वाहन की मदद से जिला अस्पताल रेफर किया गया।8 मजदूरों का उपचार छोटेडोंगर प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में जारी है। घायल मजदूरों का कहना है कि गाड़ी पहाड़ी के ऊपर से खाई में नहीं गिरी वर्ना एक बड़ी दुर्घटना घट सकती थी।
More Stories
एस्सेल माइनिंग की दो कोयला खदानों को निष्पादित करने में भारत में इस वर्ष कोयले की कमी हो जाएगी
ओपी जिंदल विश्वविद्यालय में स्मार्ट इंडिया हैकथॉन-2023
युवाओं को दरकिनार करना लोकसभा चुनाव में भी पड़ सकता कांग्रेस पर भारी – अतुल मलिकराम (राजनीतिक रणनीतिकार)