July 1, 2025

श्रीकिशन को जिम्मेदारी मिलनी ही थी, महाकाल यात्रा और युवाओं में लोकप्रियता ने बढ़ाया निखिल का कद

ढाई साल बाद सरकार ने शेष आयोग, निगम मंडलों में की नियुक्ति, पंद्रह साल तक कांग्रेस का मोर्चा संभाले रहे चेहरों को मिली जगह

राजनांदगांव@thethinkmedia.com

आयोग, निगम मंडल में नियुक्तियां हो चुकी हैं। पहली सूची में राजनांदगांव जिले से पूर्वजिला कांग्रेस अध्यक्ष श्रीकिशन खंडेलवाल को खादी एवं ग्रामोद्योग का सदस्य मनोनीत किया गया है। वहीं युवा वर्गकी राजनीति में जिले में बड़ा नाम बनकर उभरे निखिल द्वविेदी को पर्यटन मंडल में सदस्य मनोनीत किया गया है। ये दोनों ही नाम संगठन के लिहाज से महत्वपूर्णहैं। दूसरी ओर प्रदेश सरकार में भी इनकी पहुंच काफी मजबूत मानी जाती है।
पंद्रह साल बाद प्रदेश में कांग्रेस की सरकार आने के बाद से ही आयोग और निगम मंडल में नियुक्तियों पर सबकी निगाहें टिकी हुई थी। राजनांदगांव जिला 15 वर्षतक प्रदेश की राजनीति का केंद्र रहा। भाजपा सरकार के तीन कार्यकाल में मुख्यमंत्री रहे डॉ. रमन सिंह राजनांदगांव जिले से ही विधायक चुने गए। इस दौरान जिले में कांग्रेसियों को काफी लंबा संघर्षकरना पड़ा। इस बीच 25 मई 2013 को दरभा घाटी में कांग्रेस की प्रथम पंक्ति के नेतृत्व का शहीद हो जाना कांग्रेस के लिए सबसे बड़ी चोट था।
इन विपरित परिस्थितियों में भी कांग्रेस का झंडा उठाने वाले और संघर्षकरने वाले नेताओं को कांग्रेस सरकार से कई आस थी। वाजिब तौर पर लंबे संघर्षऔर मेहनत का फल निगम, आयोग में नियुक्तियों के तौर पर भी देखा जा रहा था। सरकार ने पहले कुछ नियुक्तियों के बाद लंबा समय लिया और ढाई साल का कार्यकाल पूरा होने के बाद शेष नियुक्तियां की है। गौरतलब है कि श्रीकिशन खंडेलवाल केंद्रीय सहकारी बैंक के अध्यक्ष के प्रबल दावेदार थे। वरिष्ठ कांग्रेसी नेता होने के चलते सरकार और संगठन में उनकी तगड़ी पकड़ भी है। बताया जाता है कि वे न सिर्फमुख्यमंत्री भूपेश बघेले के करीबी जाने जाते हैं बल्कि कई मंत्रियों और संगठन के बड़े पदाधिकारी भी उन्हें तवज्जो देते हैं। तत्कालीन भाजपा सरकार के दौर में सचिन सिंह बघेल बैंक के अध्यक्ष चुने गए थे। लेकिन कांग्रेस ने उन्हें दो मर्तबा हटाया। इसके बाद ही कयास लगाए जा रहे थे कि सरकार नए अध्यक्ष का मनोनयन कर सकती है। इनमें श्रीकिशन खंडेलवाल का नाम सबसे ऊपर था। हालांकि आखिर में सरकार ने उन्हें खादी एवं ग्रामोद्योग में जिम्मेदारी सौंपी। पूर्वजिलाध्यक्ष व वरिष्ठ कांग्रेस नेता श्रीकिशन खंडेलवाल ने खादी एवं ग्रामोद्योग सदस्य बनाए जाने पर मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के प्रति आभार व्यक्त करते कहा कि एक कार्यकर्ताको नियुक्ति के जरिये सम्मान दिया गया है। नई जिम्मेदारी मिलने पर वह काफी खुश हैं। दैनिक पायनियर ने पहले ही प्रकाशित खबर में श्रीकिशन खंडेलवाल को आयोग, निगम मंडल की नियुक्तियों में बड़ी जिम्मेदारी सौंपी जाने का उल्लेख किया था। जिला एनएसयूआई की राजनीति से शुरुआत करते हुए राष्ट्रीय कार्यकारिणी का हिस्सा रहे निखिल द्वविेदी को भी नजऱ अंदाज किया जाना सरकार के लिए मुश्किल था। युवा वर्गमें लोकप्रिय निखिल ने संगठन में अपनी छाप छोड़ी है। यही वजह भी है कि उन्हें प्रदेश युवा कांग्रेस के मीडिया विंग का चेयरमेन बनाया गया है। लगातार तत्कालीन भाजपा सरकार और पूर्वमुख्यमंत्री डॉ. रमन सिंह के खिलाफ मैदान संभाले रहे निखिल को पर्यटन मंडल का सदस्य बनाया गया है। हालांकि उन्हें कोई बड़ा पद दिए जाने की संभावनाएं थी। बहरहाल, सरकार ने उन्हें जो जिम्मेदारी सौंपी है उसे लेकर निखिल ने आभार व्यक्त किया है। निखिल को दी गई जिम्मेदारी को युवा वर्गको साधने का प्रयास भी माना जा रहा है। युवा वर्गके बीच निखिल काफी लोकप्रिय हैं। उनका युवा जनाधार उन्हें मजबूत नेता बनाता है। शहर में उन्होंने महाकाल यात्रा शुरु कर सभी वर्गको साध लिया। इस आयोजन को गैरराजनीतिक रखते हुए उन्होंने सभी को इसमें शामिल किया। और बीते कुछ वर्षों में इस भव्य आयोजन के सहारे भी उन्होंने अपनी पहचान बनाई है।

Spread the love