July 1, 2025

भाई-भतीजावाद नहीं, विकासवाद से चल रही है यूपी सरकार : मोदी

वाराणसी @cgpioneer.in
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गत सात वर्षों की विकास योजनाओं को ‘आत्मनिर्भर भारतÓ के निर्माण का आधार बताते हुए कहा कि उत्तर प्रदेश में सरकार भ्रष्टाचार और भाई-भतीजावाद से नहीं, बल्कि विकासवाद से चल रही है। उन्होंने अपने संसदीय क्षेत्र वाराणसी में पर्यटन,स्वास्थ्य, यातायात एवं बुनियादी सुविधाओं से जुड़ी 1583 करोड़ की विकास योजनाओं का लोकार्पण एवं शिलान्यास किया। बीएचयू में आयोजित जनसभा को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि ये सभी कार्य बाबा विश्वनाथ की के आशीर्वाद से संपन्न हो रहे हैं। काशी की जनता के सहयोग और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की कड़ी मेहनत के कारण लगातार विकास के कार्य हो रहे हैं। श्री मोदी ने कोरोना को गत 100 वर्ष की सबसे बड़ी महामारी बताते हुए कहा कि दुनिया के कई देशों से अधिक आबादी वाले उत्तर प्रदेश ने इस संकट से मजबूती से मुकाबला किया। इसके लिए स्वास्थ्य एवं अन्य कोरोना योद्धाओं ने अपने जीवन पर खेल कर हम सब की रक्षा की। काशी वासियों ने इस संकट की घड़ी में एक दूसरे की मदद की। यह बहुत ही सराहनीय है। प्रधानमंत्री ने कहा उत्तर प्रदेश में सड़क, स्वास्थ्य, रेल, बिजली, कृषि समेत हर क्षेत्र में लगातार विकास हो रहे हैं। डिफेंस कॉरिडोर, पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे, बुंदेलखंड एक्सप्रेस-वे से रोजगार सृजन की व्यवस्था को मजबूत करने के साथ ही इसके आसपास के गांव वासियों का जीवन आसान होगा। उन्होंने कहा कि उत्तर प्रदेश में श्री योगी के नेतृत्व में कानून व्यवस्था में बड़ा बदलाव आया है। बहन-बेटियों की सुरक्षा का ख्याल रखा जा रहा है। अपराधियों को पता है कि अब उनके साथ क्या होगा। भ्रष्टाचार मुक्त व्यवस्था के कारण दुनियाभर के निवेशक आत्मनिर्भर भारत के यज्ञ में साथ हो रहे हैं। वे राज्य में निवेश कर रहे हैं। इससे आने वाले समय में बड़ी संख्या में लोगों रोजगार मिलेगा। श्री मोदी ने जिन परियोजनाओं का लोकार्पण किया उनमें गोदौलिया चौराहे पर पहली मल्टीलेवल पार्किंग, बीएचयू अस्पताल में 100 बिस्तरों का मातृत्व एवं शिशु शाखा, वाराणसी-गाजीपुर सड़क पर तीन लेन का फ्लाईओवर पुल, बीएचयू परिसर में शिक्षकों के लिए कई आवासीय भवन, क्षेत्रीय नेत्र चिकित्सालय, पर्यटन विकास के लिए गंगा में यातायात के लिए रो-रो सेवा समेत 744 करोड़ रुपये की विकास परियोजनाएं शामिल हैं। उन्होंने 839 करोड़ रुपये की परियोजनाओं का शिलान्यास किया।

मिशन-2022 की तैयारी में लगी प्रियंका चुनावी घोषणापत्र की कवायद
लंबे अरसे बाद लखनऊ आ रही कांग्रेस महासचिव व यूपी प्रभारी प्रियंका गांधी मिशन-2022 की तैयारियों को धार देंगी। वह शुक्रवार को दोपहर 12 बजे लखनऊ पहुंचेंगी। लगभग डेढ़ वर्ष बाद लखनऊ आ रही प्रियंका गांधी शुक्रवार और शनिवार को लखनऊ में रहेंगी। इस दौरान व कार्यकर्ताओं-पदाधिकारियों को संगठन को मजबूत करने के गुर देंगी तो विधानसभा चुनाव का घोषणापत्र तैयार करने की कवायद भी शुरू करेंगी। यही कारण है कि वह पार्टी से इतर समस्याओं से जूझ रहे किसानों, युवाओं व बेरोजगारों से भी मुलाकात करेंगी। रविवार को भी वह लखनऊ में रुक सकती हैं। उनकी वापसी का कार्यक्रम अभी तय नहीं है। प्रियंका इससे पहले दिसंबर 2019 में लखनऊ आई थीं। प्रियंका शुक्रवार को दोपहर 12 बजे एयरपोर्ट पर पहुंचेंगी। यहां से जीपीओ जाएंगी, जहां पर वह महात्मा गांधी की प्रतिमा पर माल्यार्पण करेंगी। रास्ते में आलमबाग, चारबाग, केकेसी, बर्लिंगटन चौराहा, बापू भवन, विधानसभा पर कांग्रेस कार्यकर्ता उनका स्वागत करेंगे। माल्यार्पण के बाद वह प्रदेश मुख्यालय पर प्रदेश कार्यकारणी, पदाधिकारियों व जिला शहर अध्यक्षों के साथ बैठक करेंगी। शुक्रवार को ही वह किसान यूनियनों के पदाधिकारियों के साथ बैठक करेंगी।

Spread the love