रायपुर @cgpioneer.in
पूर्व केंद्रीय मंत्री सुबोधकांत सहाय ने केंद्र सरकार पर जमकर निशाना साधा है। उन्होंने कहा कि देश में लगातार महंगाई बढ़ रही है। लेकिन केंद्र सरकार इस पर गंभीर नहीं है। कोरोना काल के पहले से ही सरकार की असंवेदनशीलता की वजह से आर्थिक संकट खड़ा हो चुका था। मोदी सरकार के गलत नीति के चलते देश आर्थिक संकट में है। ये बातें पूर्व केंद्रीय मंत्री सुबोधकांत सहाय प्रेस कान्फ्रेंस के दौरान कही। वहीं उन्होंने कहा कि देश में तेजी से पेट्रोल-डीजल और गैस के दाम बढ़ रहे है। मोदी सरकार में 247 प्रतिशत की वृद्धि पेट्रोल और डीजल में 794 प्रतिशत की वृद्धि हुई है। पूर्व केंद्रीय मंत्री ने रायपुर में प्रेस कॉन्फ्रेंस कर कहा कि मोदी सरकार ने बिना सोचे समझे नोटबंदी की। बिना सोचे समझे जीएसटी लेकर आई। आज उसका परिणाम जनता भोग रही है। सुबोध कांत सहाय ने कहा ने कि आर्थिक संकट की स्थिति है। मोदी सरकार की वजह से भी आर्थिक संकट है। बीते 7 वर्ष से देश में लगातार महंगाई बढ़ी है। मोदी सरकार जनता की भावना से खेल रही है। मनमोहन सरकार में महंगाई पर रोक लगाई थी। मनमोहन सरकार गांव-गरीब की सरकार थी। मोदी सरकार में गरीबी फिर बढ़ गई। 23 करोड़ लोग गरीबी रेखा से नीचे चले गए। प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष मोहन मरकाम बोले कि महंगाई के लिए मोदी सरकार जिम्मेदार है। चार लाख करोड़ मोदी सरकार ने एक्साइज ड्यूटी से कमाए है। वहीं उन्होंने कहा कि 2014 में एक्साइज ड्यूटी में मोदी सरकार ने 42 रुपये प्रति लीटर कमाया है। 247 प्रतिशत की पेट्रोल, 794 प्रतिशत डीजल में एक्साइज ड्यूटी बढ़ी है। मोदी सरकार ने केवल टैक्स बढ़ाने का काम किया है। 20.50 पैसा राज्य सरकारों से पेट्रोल में शेष लिया जाता है। 22 रुपया शेष डीजल में केंद्र को जाता है। कुल 25 लाख करोड़ केंद्र सरकार को जाता है।
More Stories
एस्सेल माइनिंग की दो कोयला खदानों को निष्पादित करने में भारत में इस वर्ष कोयले की कमी हो जाएगी
ओपी जिंदल विश्वविद्यालय में स्मार्ट इंडिया हैकथॉन-2023
युवाओं को दरकिनार करना लोकसभा चुनाव में भी पड़ सकता कांग्रेस पर भारी – अतुल मलिकराम (राजनीतिक रणनीतिकार)