बालोद
शुक्रवार को शहर के कांग्रेस भवन में कांग्रेस जिला स्तरीय कार्यकर्ता सम्मेलन तथा नए पदाधिकारियों का शपथ ग्रहण कार्यक्रम में शामिल होने पहली बार बालोद पहुंचे युवा कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष कोको पाड़ी का जिला यूथ कांग्रेस के पदाधिकारीयों और कार्यकर्ताओं ने जोरदार स्वागत किया। गुंडरदेही, झलमला तिराहे चौक व दल्ली चौक में भव्य स्वागत किया गया। इस दौरान प्रदेशाध्यक्ष कोको पाड़ी कार्यकर्ताओं के साथ गंगा मैया मंदिर का दर्शन कर कांग्रेस भवन पहुंचे।
जहां जिले के यूथ कांग्रेस द्वारा जिला स्तरीय कार्यकर्ता सम्मेलन कर नए पदाधिकारियों का शपथ ग्रहण समारोह किया गया। इस कार्यक्रम में मुख्य रूप से यूथ कांग्रेस के प्रदेशाध्यक्ष कोको पाड़ी, युवा कांग्रेस राष्ट्रीय सचिव एकता ठाकुर, युवा कांग्रेस दुर्ग संभाग प्रभारी सुबोध हरितवाल सहित प्रदेश के प्रमुख पदाधिकारी और जिले की युवा कार्यकर्ता, जिला कांग्रेस कमेटी के तमाम पदाधिकारी मौजूद रहे। पहली बार जिला आगमन पर कोको पाड़ी का जिला यूथ कांग्रेस अध्यक्ष प्रशांत बोकडे और विधानसभा अध्यक्ष विनोद टावरी के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने भव्य स्वागत किया।
2023-24 के मिशन के लिए दी जिम्मेदारी
इस दौरान प्रदेशाध्यक्ष कोको पाड़ी ने कांग्रेस भवन में कार्यकर्ताओं की बैठक लेकर 2023-24 के मिशन के लिए जिम्मेदारी भी दी। वहीं नई कार्यकारिणी को शपथ दिलाते हुए बताया कि राज्य सरकार की तमाम योजनाओं को जन-जन तक पहुचाना है। उसे कैसे ले जाना है और विकास कार्यों के बारे में आम जनता को किस तरह से बताना है साथ ही 2023-24 की तैयारी करनी है। इसके अलावा हर बूथ में 10 व्यक्ति हमेशा रखना है। इन तमाम बातों को लेकर बैठक की गई।
प्रदेशाध्यक्ष कोको पाड़ी ने आगे कहा कि कोरोना महामारी के बीच युवा कांग्रेस के कार्यकर्ताओं ने राजनीति को एक किनारे रख कर जरूरतमंद लोगो की मदद करने जुटे हुए थे और आगे भी लोगो की सेवा युवा कांग्रेस द्वारा की जावेगी। बालोद जिले में युवा कार्यकारिणी गठन के बाद उन्होंने कहा कि जुलाई के आखिरी माह तक प्रदेश के अन्य बाकि जिले में युवा कांग्रेस की जिला कार्यकारणी गठन की जाएगी और पुराने कार्यकर्ता के साथ साथ नए युवाओं को भी कांग्रेस में जोड़ा जाएगा।
इस दौरान जिला युवा कांग्रेस प्रशांत बोकडे, नगर पालिका अध्यक्ष विकास चोपड़ा, कृष्णा दुबे, विनोद बंटी शर्मा, विनोद टावरी, पुष्पेंद्र तिवारी, अनिल यादव, सुमित राजा राजपूत, कुलदीप यादव, युवा कांग्रेस नगर अध्यक्ष साजन पटेल, गुंडरदेही विधानसभा अध्यक्ष टिकेश्वर सार्वा, डौंडी विधानसभा अध्यक्ष हरीश साहू, बालोद ब्लॉक अध्यक्ष संदीप साहू, गुरुर ब्लॉक अध्यक्ष गजेंद्र मंडावी, युवा कांग्रेस जिला उपाध्यक्ष मनीष देवांगन, रवि तिवारी, आदित्य दुबे, पारितोष सन्सपाल, दिनेश्वर साहू, पवन सिन्हा, दीपिका देशलहरे, सुदामा शर्मा, डोमेन्द्र पाटिल एवं अन्य युवा कांग्रेस के कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
सैकड़ों की संख्या में बाइक रैली निकालकर किया गया प्रदर्शन
बालोद युवा कांग्रेस विधानसभा अध्यक्ष विनोद टावरी के नेतृत्व में झलमला चौक पर हजारों युवाओ नेे अपने प्रदेशाध्यक्ष का ढ़ोल नगाड़ो और फूल माला पहनाकर भव्य स्वागत किया गया। जमकर पटाखे भी फोड़े गए। जिसके पश्चात सैकड़ो की संख्या में बाईक रैली शहर के मुख्य मार्ग से होकर कांग्रेस भवन पहुँची। जहाँ सम्मेलन में कोरोना काल के दौरान जन सेवा में लगे युवा कांग्रेस कार्यकर्ताओं का सम्मान किया गया। उक्त कार्यक्रम के दौरान विधानसभा अध्यक्ष विनोद टावरी के नेतृत्व में सैकड़ो युवाओ ने कांग्रेस प्रवेश किया।
More Stories
एस्सेल माइनिंग की दो कोयला खदानों को निष्पादित करने में भारत में इस वर्ष कोयले की कमी हो जाएगी
ओपी जिंदल विश्वविद्यालय में स्मार्ट इंडिया हैकथॉन-2023
युवाओं को दरकिनार करना लोकसभा चुनाव में भी पड़ सकता कांग्रेस पर भारी – अतुल मलिकराम (राजनीतिक रणनीतिकार)