January 13, 2025

छत्तीसगढ़ शासकीय फार्मासिस्ट संघ शक्ति जिले की कार्यकारिणी का हुआ गठन,सुखचरण साहू बने प्रथम जिलाध्यक्ष

शक्ति के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में किया गया संघ की नवीन कार्यकारिणी का गठन

सक्ती- 14 अक्टूबर को छत्तीसगढ़ शासकीय फार्मासिस्ट संघ शक्ति जिले की प्रथम कार्यकारिणी का गठन किया गया, जिसमें प्रथम जिलाध्यक्ष के रूप में सुखचरण साहू को बनाया गया है,साथ हीजिला सचिव- गंगा प्रसाद रत्नाकर,जिला महामंत्री – चंद्रप्रकाश चंद्रा,कोषाध्यक्ष – प्रेमशंकर राठौर,मीडिया प्रभारी – मनोज कुमार पटेल,संरक्षक – संतोष सोनवानी को बनाया गया है

नवनियुक्त जिलाध्यक्ष सुखचरण साहू ने कहा कि छत्तीसगढ़ फार्मासिस्ट संघ की शक्ति जिला कार्यकारिणी गठन के साथ ही आने वाले दिनों में संघ के सदस्यों के हित में कार्य किया जाएगा तथा शासन से निरंतर पत्राचार एवं संपर्क कर विभिन्न कर्मचारी योजनाओं का लाभ दिलाने की दिशा में भी प्रयास किया जाएगा, छत्तीसगढ़ फार्मासिस्ट शासकीय संघ की नवीन कार्यकारिणी के सभी पदाधिकारी सदस्यों को स्वास्थ्य कर्मचारियों ने दी बधाई एवं शुभकामनाएं दी

Spread the love