ब्लाक अध्यक्ष व जिला कार्यकारिणी के नाम भी फाइनल
पायनियर संवाददाता-रायगढ़
निगम-मंडल की लिस्ट फाइनल हो गयी है। माना जा रहा है कि मुख्यमंत्री के दिल्ली से लौटने के बाद लिस्ट जारी हो जायेगी। मुख्यमंत्री भूपेश बघेलदिल्ली रवाना होने वाले हैं। फाइनल की गयी लिस्ट पर दिल्ली में आला नेताओं से चर्चा होगी और उसके उसे जारी कर दिया जायेगा। हालांकि खबरें ये भी आ रही है कि निगम-मंडल की लिस्ट जारी होने से पहले काँग्रेस के ब्लाक अध्यक्षों और जिला कार्यकारिणी जारी होगी। प्रदेश प्रभारी पीएल पुनिया पहले ही ये बता चुके हैं कि निगम-मंडल में सिर्फ और सिर्फ बड़े और सीनियर लीडर को ही जगह दी जायेगी। लिहाजा निगम-मंडल के पहले दावेदारों को जिला और ब्लाक लेवल पर एडजस्ट किया जायेगा।
इससे पहले मुख्यमंत्री निवास में शीर्ष नेताओं की बैठक हुई। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल और पीसीसी चीफ मोहन मरकाम के अलावे मंत्रिमंडल के सीनियर मंत्री भी बैठक में मौजूद थे। करीब 5 घंटे तक चली बैठक में ब्लाक अध्यक्षों की लिस्ट फाइनल कर ली गयी, वहीं जिला कार्यकारिणी के भी नाम तय किये गये। बैठक के बाद मोहन मरकाम ने कहा कि ब्लाक और जिला कार्यकारिणी की सूची जल्द आ जायेगी, पूरी कार्यकारिणी 2023 के चुनाव को ध्यान में रखकर तैयार किया जा रहा है। आज की बैठक में निगम-मंडल पर भी चर्चा हुई है। प्रभारी पीएल पुनिया को लिस्ट भेजी जायेगी, आलाकमान के निर्णय के बाद दिल्ली से ही लिस्ट जारी हो जायेगी।

More Stories
एस्सेल माइनिंग की दो कोयला खदानों को निष्पादित करने में भारत में इस वर्ष कोयले की कमी हो जाएगी
ओपी जिंदल विश्वविद्यालय में स्मार्ट इंडिया हैकथॉन-2023
युवाओं को दरकिनार करना लोकसभा चुनाव में भी पड़ सकता कांग्रेस पर भारी – अतुल मलिकराम (राजनीतिक रणनीतिकार)